Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, हॉस्पिटल में हुए भर्ती

Advertiesment
हमें फॉलो करें विनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, हॉस्पिटल में हुए भर्ती

WD Sports Desk

, सोमवार, 23 दिसंबर 2024 (18:01 IST)
पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली काफी वक्त से अपनी स्वास्थ्य को लेकर चर्चा में हैं। कुछ ही दिनों पहले उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जब उनकी मुलाक़ात सचिन तेंदुलकर से महान कोच रमाकांत आचरेकर मेमोरियल के दौरान हुई थी। उस वीडियो ने विनोद कांबली की गंभीर स्थिति को उजागर किया था और खेल जगत को चिंता में डाल दिया था, इसके बाद सुनील गावस्कर और कपिल देव ने कहा था कि 1983 की टीम उनकी मदद करने के लिए तैयार है, बस कपिल देव की यह शर्त थी कि कांबली को पहले खुद की मदद करनी होगी, उन्हें रिहैब जाना होगा इसके बाद जितना भी खर्चा होगा वे देने को तैयार हैं और एक इंटरव्यू में कांबली ने कपिल देव की यह शर्त भी मंजूर की, उन्होंने यह भी बताया था कि उन्होंने अपने परिवार के लिए शराब पीना भी काफी महीनों पहले ही छोड़ दिया था। लेकिन कुछ ही दिनों बाद कांबली की तबियत वापस बिगड़ी और वे बेहोश हो गए।


आईएएनएस ने कांबली के ठाणे के प्रगति अस्पताल में भर्ती होने की खबर दी। बताया गया कि, '52 वर्षीय कांबली की हालत फिलहाल स्थिर है  और उनकी बीमारी के बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार है.'


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाकिस्तान ODI सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को घरेलू मैदान पर हराने वाली पहली टीम बनी