Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विराट ने गावस्कर, पटौदी और द्रविड़ को पीछे छोड़ा

Advertiesment
Virat Kohli
नई दिल्ली। युवा कप्तान विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 टेस्टों की सीरीज को 3-0 से  क्लीन स्वीप कर सुनील गावस्कर, नवाब पटौदी और राहुल द्रविड़ जैसे देश के दिग्गज कप्तानों को एक झटके में पीछे छोड़ दिया।
विराट ने अपनी कप्तानी में 17 टेस्टों में 10 मैच जीत लिए हैं और इसके साथ ही वे गावस्कर,  पटौदी और द्रविड़ से आगे निकल गए हैं। विराट की यह लगातार चौथी सीरीज जीत है। उन्होंने  श्रीलंका में देश को 22 साल के अंतराल के बाद गत वर्ष 2-1 से जीत दिलाई, फिर दक्षिण  अफ्रीका को घरेलू सीरीज में 3-0 से मात दी और न्यूजीलैंड सीरीज से पहले वेस्टइंडीज में  जाकर 4 टेस्टों की सीरीज 2-0 से जीत ली।
 
विराट ने अब तक 17 टेस्टों में 10 मैच जीते हैं, 2 हारे हैं और 5 ड्रॉ खेले हैं। द्रविड़ ने 25  टेस्टों में 8 जीत, नवाब पटौदी ने 40 टेस्टों में 9 जीत और गावस्कर ने 47 टेस्टों में 9 जीत  हासिल की थी। विराट देश के सफल कप्तानों में अब चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे  मोहम्मद अजहरुद्दीन (14 जीत), सौरव गांगुली (21 जीत) और महेंद्र सिंह धोनी (27 जीत) हैं।
 
इस सीरीज के 3 टेस्टों में कप्तानी करने के साथ ही विराट विजय हजारे (14 टेस्ट), लाला  अमरनाथ (15 टेस्ट) और अजीत वाडेकर (16 टेस्ट) को पीछे छोड़कर सर्वाधिक टेस्टों में  कप्तानी करने के मामले में 10वें नंबर पर पहुंच गए। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खतरा ज्यादा है! 12 फुट की दीवार, ऊपर कांटेदार तार