Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

विराट कोहली का बड़ा कारनामा, सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले कप्तान

हमें फॉलो करें विराट कोहली का बड़ा कारनामा, सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले कप्तान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, रविवार, 19 जनवरी 2020 (20:59 IST)
बेंगलुरु। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक बड़ा कारनामा कर डाला। विराट दुनिया के पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने सबसे तेज 5000 रन बनाए हैं। उन्होंने 82वीं पारी में 5 हजार रन पूरे किए। 
 
ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे में 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 286 रन बनाए थे। विराट के मैदान पर उतरने से पहले रोहित शर्मा गेंद पर अपनी नजरें जमा चुके थे। उन्होंने 119 रनों की पारी खेली और वनडे करियर का 29वां शतक जड़ा।
 
विराट और रोहित के बीच दूसरे विकेट की भागीदारी में 137 रन जोड़े गए। भारतीय कप्तान 89 रन बनाकर तब आउट हुए, जब टीम जीत की दहलीज पर पहुंच चुकी थी।
 
इसी मैच में विराट ने बतौर कप्तान सबसे तेज 5 हजार रन पूरे किए। ऐसा कारनामा करके वे दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए। जिन कप्तानों ने सबसे तेज 5 हजार रन बनाए हैं, उसमें विराट समेत तीन भारतीय हैं। 
webdunia
जहां एक ओर विराट ने वनडे मैचों की 82वीं पारी में 5 हजार रन बनाए तो पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 5 हजार रन रन पूरे करने के लिए 127 पारियां खेली। वे दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।
 
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने 131 पारियों में, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने 135 पारियों में और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने वनडे मैचों की 136 पारियों में सबसे तेज 5 हजार रन बनाए थे। 

विराट-रोहित के बीच 18वीं बार 100+ रनों की भागीदारी : तीसरे वनडे मैच में भारत के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच 18वीं बार 100+ रनों की साझेदारी निभाई गई। सर्वाधिक साझेदारी के मामले में यह जोड़ी तीसरे नंबर पर हैं।

उनसे पहले सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के बीच 26 बार और श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान व कुमार संगकारा के बीच 20 बार 100 से ज्यादा रनों की भागीदारी निभाई गई है। Photo courtesy: BCCI

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Steven Smith ने ठीक 3 साल बाद लगाया नौंवा शतक, भारत की जमीं पर पहला सैकड़ा