Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विराट कोहली के बल्ले में दम, कमाई में नंबर वन...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Virat Kohli
, सोमवार, 21 मार्च 2016 (22:25 IST)
विराट कोहली अपने क्रिकेट करियर के सबसे सुनहरे दौर में हैं। उनका बल्ला पूरे शबाब पर है और पिछले 11 मैचों में उन्होंने टीम इंडिया की जीत में अपना अहम योगदान दिया है। यही नहीं टी20 की पिछली आठ पारियों में कोहली ने तीन अर्धशतक और 2 बार 40 से ज्यादा रन ठोंके हैं। यही कारण है कि अपने बल्ले के दम पर वे कमाई के मामले में नंबर वन प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने टीम इंडिया के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को भी पीछे छोड़ दिया है। 
मैदान के भीतर कमाई करने वालों में विराट कोहली सर्वोच्च स्थान पर काबिज हैं। कोहली जिस बल्ले से खेलते हैं, उस बल्ले पर एमआरएफ (MRF) का 'लोगो' लगा होता है। इस लोगो के लिए एमआरएफ कंपनी उन्हें 8 करोड़ रुपए देती है, जबकि कप्तान धोनी अपने बल्ले पर स्पार्टन (SPARTAN) का लोगो चस्पा करते हैं और बदले में पाते हैं 6 करोड़ रुपए। 
webdunia
यूं भले ही ऑन फील्ड विराट कोहली ने धोनी को पीछे छोड़ दिया हो लेकिन ओवरऑल कमाई (टीवी कमर्शियल और दूसरे ब्रांड एंडोर्समेंट) में धोनी अभी भी नंबर वन बने हुए हैं। इनके जरिए धोनी को 8 करोड़ की कमाई होती है जबकि विराट कोहली को 5 करोड़ मिलते हैं। 
 
विराट कोहली को एमआरएफ की टी-शर्ट, कैप और जूते को फील्ड पर एंडोर्स करने के लिए 2 करोड़ रुपए अलग से मिलते हैं। टी20 में विराट का दुनिया के किसी भी बल्लेबाज के सामने सबसे शानदार रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने 40 मैचों में 1446 रन बनाए हैं। 
 
वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज आईपीएल में तो अपने जौहर दिखलाते ही हैं साथ ही साथ इस बार के टी20 विश्व कप में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ जो आगाज किया है उसने दीगर टीमों के गेंदबाजों की नींदें उड़ाकर रख दी हैं। 
webdunia
कोलकाता के ईडन गार्डन पर युवराज सिंह और विराट कोहली ने एक शानदार साझेदारी करके पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप में टीम इंडिया की 6 विकेट से जीत में अहम भूमिका अदा की थी। कैंसर को हराकर दोबारा मैदान संभालकर मिसाल बने युवराज सिंह PUMA कंपनी के 'लोगो' को अपने बल्ले पर चस्पा करते हैं। PUMA कंपनी लोगो लगाने के लिए युवराज को 4 करोड़ रुपए अदा करती है। 
webdunia
क्रिस गेल ने  SPARTAN कंपनी के लोगो लगे बल्ले से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मात्र 48 गेंदों में 5 चौके और 11 छक्कों की मदद से 100 रन ठोंक दिए। वेस्टइंडीज ने इस मैच में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया था। गेल को स्पार्टन कंपनी बल्ले पर लोगो की वजह से 3 करोड़ रुपए देती है। 
webdunia
आईपीएल में क्रिकेट प्रेमियों के फेवरेट रहे सुरेश रैना ने टी20 विश्व कप में तो कोई बड़ी पारी नहीं खेली, लेकिन वे कप्तान धोनी के सबसे प्रिय पात्रों में से एक हैं। रैना अपने बल्ले पर CEAT का लोगो चस्पा करते हैं और बदले में कंपनी उन्हें ढाई से तीन करोड़ रुपए का भुगतान करती है। 
webdunia
CEAT का अनुबंध भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा से भी है। मुंबई इंडियंस का यह शानदार खिलाड़ी अपने बल्ले पर CEAT कंपनी का लोगो लगाता है। बदले में कंपनी रोहित शर्मा को तीन करोड़ रुपए अदा करती है। 
webdunia
टीम इंडिया की सलामी जोड़ी के दूसरे क्रिकेटर शिखर धवन भी मैदान में जब उतरते हैं तो उनके बल्ले पर MRF का लोगो लगा रहता है। MRF कंपनी बदले में शिखर को तीन करोड़ रुपए देती है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi