Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'3 साल बाद' भारत में विराट कोहली ने लगाया शतक

Advertiesment
हमें फॉलो करें '3 साल बाद' भारत में विराट कोहली ने लगाया शतक
, शनिवार, 8 अक्टूबर 2016 (19:39 IST)
इंदौर। उषाराजे होलकर स्टेडियम में खेले गए भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में विराट कोहली ने शानदार सैकड़ा जमाया। कोहली ने 184 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। भारत में कोहली की यह चौथी शतकीय पारी है। विराट कोहली 103 रनों पर नाबाद हैं। घरेलू मैदान पर शतक के लिए विराट को तीन साल का इंतजार करना पड़ा।
इंदौर की शतकीय पारी को मिलाकर विराट कोहली 48 टेस्‍ट मैचों में 13 शतक लगा चुके हैं। कोहली ने 44 महीने बाद कोहली ने घरेलू मैदान पर शतक लगाया। कोहली ने फरवरी 2013 में चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाया था। पिछले 5 टेस्ट की 7 पारियों में विराट कोहली अर्द्धशतक तक भी नहीं पहुंच पा रहे थे।
 
विराट कोहली ने 2012 में बेंगलुरू में न्यूजीलैंड और नागपुर में इंग्लैंड के खिलाफ 103 रनों की शतकीय पारी खेली थी। इंदौर का मैदान टीम इंडिया के क्रिकेटरों के लिए भाग्यशाली रहा है। वीरेन्द्र सहवाग ने भी वन-डे में दोहरा शतक उषाराजे होलकर स्टेडियम में लगाया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंदौर टेस्ट का परिणाम चौथे दिन निकलने की संभावना : सुशील दोशी