Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंदौर के क्रिकेटप्रेमी निराश, नहीं खेलेंगे विराट

Advertiesment
Virat Kohli
इंदौर। क्रिकेटप्रेमी भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले टी-20 मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इस टी-20 से एक निराशा वाली खबर भी क्रिकेटप्रेमियों के लिए आई है। इस मैच में कप्तान कोहली नहीं दिखाई देंगे। श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले टी-20 मैच के लिए टीम इंडिया के कप्तान कोहली को आराम दिया गया है। इस मैच में कोहली के अलावा शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार को भी आराम दिया गया है।  22 दिसंबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में यह टी-20 खेला जाना है। 
 
कई क्रिकेटप्रेमियों को कोहली का जलवा इस मैच में देखने को नहीं मिलेगा। गत सितंबर में होलकर स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के साथ हुए वन-डे सीरीज के तीसरे मैच में हालांकि धवन भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे लेकिन विराट और भुवनेश्वर उस मैच में खेले थे। 
 
भारत ने इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया था। इस मैच में विराट कोहली 28 रनों की पारी खेली थी जबकि अजिंक्य रहाणे (70), रोहित शर्मा (71) और हार्दिक पंड्या (78) ने अर्द्धशतक ठोके थे। हालांकि क्रिकेटप्रेमियों का मैच को लेकर उत्साह कम नहीं हुआ है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत-श्रीलंका टेस्‍ट का चौथा दिन...