Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 : विराट कोहली ने पूरे किए सबसे तेज 8000 रन

हमें फॉलो करें चैंपियंस ट्रॉफी 2017 : विराट कोहली ने पूरे किए सबसे तेज 8000 रन
, गुरुवार, 15 जून 2017 (22:26 IST)
बर्मिंघम। शानदार फार्म में चल रहे भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज 8000 रन का नया रिकॉर्ड भी बना दिया है। लक्ष्य का पीछा करने में महारथी माने जाने वाले विराट ने इसके साथ ही एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज 8000 रन पूरे करने में दक्षिण अफ्रीका के एबी डी'विलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
                   
विराट 183 वनडे में अब तक 54.47 के औसत से 8008 रन बना चुके हैं जिसमें 27 शतक और 42 अर्धशतक शामिल हैं। विराट की कप्तानी में भारतीय टीम इंग्लैंड में चल रही आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंच चुकी है, जहां उसका मुकाबला 18 जून को पाकिस्तान से होना है।
                   
28 वर्षीय विराट चैंपियंस ट्रॉफी के चार मैचों में नाबाद 81, 0, नाबाद 76 और नाबाद 96 रन बना चुके हैं। इस मैच से पहले उन्हें अपने 8000 रन पूरे करने के लिए 88 रनों की जरूरत थी और उन्होंने 96 रन ठोक डाले।
                     
लक्ष्य का पीछा करने में महारथी माने जाने वाले विराट ने इसके साथ ही एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज 8000 रन पूरे करने में दक्षिण अफ्रीका के एबी डी'विलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया। डी'विलियर्स ने 8000 रन पूरे करने में 182 पारियां खेलीं, जबकि विराट ने 175 पारियों में ही 8000 रन पूरे कर लिए।
                   
भारतीय बल्लेबाजों में सबसे तेज 8000 रन का रिकॉर्ड पहले सौरभ गांगुली के नाम था जिन्होंने इसके लिए 200 पारियां और रिकॉर्डों के बादशाह सचिन तेंदुलकर ने इस कीर्तिमान के लिए 210 पारियां खेली थीं। एकदिवसीय क्रिकेट में विराट 8000 रन बनाने वाले ओवरऑल 29वें और आठवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। (वार्ता)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 : रवीन्द्र जडेजा ने तोड़ा जहीर का रिकॉर्ड