Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

धोनी के संन्यास से भावुक हुए विराट कोहली, कहा- मैं आपके लिए सिर झुकाता हूं

हमें फॉलो करें धोनी के संन्यास से भावुक हुए विराट कोहली, कहा- मैं आपके लिए सिर झुकाता हूं
, शनिवार, 15 अगस्त 2020 (23:01 IST)
नई दिल्ली। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की अगुआई में क्रिकेट जगत ने दो बार के विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान महेंद्रसिंह धोनी को दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं दीं। धोनी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहकर पिछले एक साल से उनके भविष्य को लेकर लग रही अटकलों पर विराम लगा दिया।
 
भारतीय कप्तान के रूप में धोनी की जगह लेने वाले कोहली ने कहा कि इस पूर्व कप्तान ने देश के लिए जो किया है उसे हमेशा याद रखा जाएगा। कोहली ने ट्वीट किया कि सभी क्रिकेटरों को एक दिन अपनी यात्रा का अंत करना होता है, लेकिन जब आप किसी को इतने करीब से जानते हो और वह इस फैसले की घोषणा करता है तो आप अधिक भावुक हो जाते हो। आपने देश के लिए जो किया वह हमेशा सभी के दिलों में रहेगा। मगर जो सम्‍मान और उत्‍साह आपसे मिला है, वो हमेशा मेरी रहेगा। दुनिया उपलब्धि देखती है और मैं इंसान को देखता हूं। कप्‍तान हर चीज के लिए शुक्रिया। आपके लिए मैं सिर झुकाता हूं।
webdunia

धोनी के संन्‍सास की घोषणा करने के कुछ ही देर बाद संन्‍यास लेने वाले सुरेश रैना को भी कोहली ने शानदार करियर के लिए बधाई दी। कोहली ने लिखा कि शानदार करियर के लिए बधाई भावेश।
webdunia

बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने कहा कि एक युग का अंत हो गया। वे देश और विश्व क्रिकेट के अनोखे खिलाड़ी रहे हैं। उनके नेतृत्व की बराबरी करना कठिन होगा, खासकर खेल के छोटे प्रारूप में। शुरुआती दौर में एक दिवसीय क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी से उन्होंने पूरे विश्व जगत में अपनी प्रतिभा सामने रखी।

हर अच्छी चीज का अंत होता है और यह पूरी तरह से शानदार रहा है। उन्होंने विकेटकीपरों के लिए देश में पहचान बनाने के मानक तय किए हैं। उन्होंने अपने करियर का समापन बिना किसी अफ़सोस के साथ किया। उनका करियर शानदार रहा और मैं उन्हें आगे के जीवन की शुभकामनाएं देता हूं।

सचिन तेंदुलकर ने धोनी को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया कि भारतीय क्रिकेट में आपका योगदान बहुत बड़ा है महेंद्र सिंह धोनी। एक साथ 2011 विश्व कप जीतना मेरे जीवन का सर्वश्रेष्ठ लम्हा है। आपको और आपके परिवार को आपकी दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं।’
 
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने धोनी को आधुनिक युग का सबसे महान खिलाड़ी बताते हुए कहा कि एमएस धोनी आधुनिक युग के महान खिलाड़ियों में से एक हैं। मैं इसे व्यक्तिगत निर्णय समझता हूं और हम इसका सम्मान करते हैं। जैसा कि हम सभी उसे प्यार से ‘माही’ बुलाते आए हैं, उनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर असाधारण रहा है। उनकी कप्तानी प्रेरणादायक और सराहनीय रही है। मैं उन्हें आईपीएल और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।
 
गौतम गंभीर ने ट्‍वीट में कहा कि 'टीम-ए' से लेकर 'टीम इंडिया तक के हम लोगों के सफर पर कई सवाल उठे, कई कॉमा लगे, कई बार अलग-अलग अंदाज में लोगों ने आवाज उठाई। आज तुमने इस चैप्टर को बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं आपको जीवन की अगली पारी के लिए शुभकानाएं देता हूं। वेल प्लेड।
 
भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने ट्वीट किया कि उनकी भरपाई करना आसान नहीं होगा। आपके साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना और आपको काम में बेहद पेशेवर के रूप में देखना सम्मान की बात रही। इसकी कोई बराबरी नहीं है। लुत्फ उठाएं।
 
पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने धोनी को शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए महेंद्रसिंह धोनी को बधाई। आपके साथ खेलना सम्मान की बात रही। आपका धैर्यवान रवैया और कप्तान के रूप में आपने जो गौरवपूर्ण लम्हे दिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। आपको शुभकामनाएं। 
 
अपने चुटीले अंदाज के लिए मशहूर भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने लिखा- अब ऐसा खिलाड़ी होना, मिशन इंपॉसिबल है। न कोई है, न कोई था, न कोई होगा धोनी के जैसा। खिलाड़ी आएंगे और जाएंगे लेकिन उसके जितना धैर्यवान नहीं होगा। धोनी इस तरह से लोगों से जुड़ा कि वे कई क्रिकेटप्रेमियों के लिए परिवार के सदस्य की तरह था। ओम फिनिशाय नम:। 
 
स्टार भारतीय आलराउंडर रविंद्र जडेजा ने ट्वीट किया- बड़ा भाई, मेंटर, कप्तान और इससे भी बढ़कर खेल का महान खिलाड़ी। कप्तान आपसे बहुत कुछ सीखा। खेल को आपकी कमी खलेगी।
 
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने लिखा- 'ऐसा कप्तान जिसने अपने खिलाड़ियों को पूरा उपयोग किया। आपके साथ गेंदबाजी करते हुए जो स्वतंत्रता मिली उसका लुत्फ उठाया। आपको दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं महेंद्र सिंह धोनी।’
 
स्टार भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ट्वीट किया- लीजेंड ने हमेशा की तरह अपनी शैली में संन्यास लिया। महेंद्रसिंह धोनी आपको देश के लिए सब कुछ दिया। चैंपियन्स ट्रॉफी जीत, 2011 विश्व कप और चेन्नई आईपीएल खिताब, ये जीत हमेशा मेरी यादों में रहेंगी। भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
 
इंग्लैंड के पूर्व स्टार बल्लेबाज और अब कमेंटेटर केविन पीटरसन ने रिटायर खिलाड़ियों के क्लब में धोनी का स्वागत किया। उन्होंने लिखा, ‘‘रिटायरमेंट क्लब में स्वागत है महेंद्र सिंह धोनी। क्या जादुई करियर रहा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कैप्टन कूल : कभी विवादों में नहीं रहा महेन्द्र सिंह धोनी का क्रिकेटर करियर