Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विराट से बोली मॉडल- मेरे लिए अनुष्का को छोड़ दो

Advertiesment
हमें फॉलो करें Virat Kohli
, सोमवार, 4 अप्रैल 2016 (17:07 IST)
पाकिस्तानी मॉडल कंदील बलोच एक बार सुर्खियों में हैं। उन्होंने इशारों-इशारों में विराट कोहली से अपने प्यार का इजहार किया है। पाक मॉडल बलोच ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट कर उनसे एक अपील की है। बलोच ने कोहली से कहा है कि वे उन (बलोच) के लिए अनुष्का को छोड़ दें।
वीडियो में बलोच कह रही हैं- 'ओह माय गॉड! विराट कोहली मन मोहने वाले हैं। प्लीज कोहली मेरे लिए अनुष्का को छोड़ दो...।'  इससे पहले भी बलोच बोल्ड फोटो और ट्वीट्‍स को लेकर सुर्खियों में रही हैं। 
 
उन्होंने विराट को लेकर कई ट्वीट्स किए थे और 'फीलिंग इन लव' के मैसेज के साथ अपनी एक बोल्ड फोटो भी विराट के लिए शेयर की थी। वे इतने पर ही नहीं मानी और लिखा- 'विराट ने मुझे स्ट्रिप डांस से बचा लिया।'
 
उन्होंने एक और ट्वीट किया, 'विराट बेबी अनुष्का शर्मा ही क्यों? फीलिंग इन लव।' गौरतलब है कि विराट और अनुष्का के बीच ब्रेकअप की खबरें आई थीं, लेकिन विराट और अनुष्का दोनों इस पर कुछ कहने से बचते नजर आए। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi