Publish Date: Wed, 21 Mar 2018 (11:44 IST)
Updated Date: Wed, 21 Mar 2018 (11:47 IST)
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इन दिनों छुट्टियों का भरपूर मजा ले रहे हैं। आईपीएल सत्र शुरू होने से पहले उन्होंने अपनी नई हेयर स्टाइल बनवाई है। अपनी इस हेयर स्टाई का फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
टीम इंडिया के धुआंधार बल्लेबाज ने अपनी इस हेयर कट को ग्रेट कट बताया है। उनका नया लुक हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हाकिम ने तैयार किया है। विराट के इस नए हेयर स्टाइल को उनके प्रशंसक काफी पसंद भी कर रहे हैं।