Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ऑनलाइन रमी को प्रमोट किया तो बुरे फंसे विराट, मिला कानूनी नोटिस

हमें फॉलो करें ऑनलाइन रमी को प्रमोट किया तो बुरे फंसे विराट, मिला कानूनी नोटिस
, बुधवार, 27 जनवरी 2021 (22:59 IST)
लंबे समय से क्रिकेट से दूर रहे भारतीय कप्तान विराट कोहली और उनके फैंस के लिए एक और बुरी खबर है। केरल उच्च न्यायालय ने बुधवार को टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को ऑनलाइन रमी के प्रचार पर एक कानूनी नोटिस थमा दिया।
 
यह नोटिस केरल उच्च न्यायालय ने ऑनलाइन रमी पर प्रतिबन्ध लगाने हेतु एक याचिका की सुनवाई के बाद दिया गया। यह गाज कप्तान विराट कोहली ही नहीं बल्कि दक्षिण भारतीय सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और अभिनेता अजु वर्गीस पर भी गिरी है।
 
इस खेल के पीड़ितों का यह आरोप है कि नाम गिरामी अभिनेता और क्रिकेटर इस खेल का प्रचार प्रसार करके यह सुनिश्चित करते हैं कि युवा पीढ़ी इस खेल से बंधी हुई रहे। ऑनलाइन रम्मी गेम पर रोक की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए,  मुख्य न्यायाधीश एस मणिकुमार और न्यायमूर्ति अनिल के नरेंद्रन की केरल उच्च न्यायलय की खंडपीठ ने यह नोटिस भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान को दिया।
 
थिस्सुर निवासी पॉली वड्डकन ने यह याचिका दायर की थी । एक न्यूज एजेंसी को दिए गए साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि यह खेल लगातार लोकप्रिय होते जा रहे हैं और कानूनी तौर पर यह प्रतिबंधित होने चाहिए।
 
वड्डकन ने कहा,"दूसरे राज्यों ने भी यही किया है। केरले के पास में 1960 में बना कानून है। इसके अलावा कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। इसमें ऑनलाइन रमी को सम्मिलित नहीं किया गया है। मशहूर नाम जो इसके ब्रैंड एंबेसडर बने उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि लोग इसे खेलें। ऑनलाइन रमी भी जुए के दायरे में ही आती है।" (वेबदुनिया डेस्क)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अंपायर के नो बॉल से बौखलाए खिलाड़ी ने काट डाला दूसरे का कान