Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Happy Birthday वीरेंद्र सहवाग के बारे में कुछ अनसुनी बातें

हमें फॉलो करें Happy Birthday वीरेंद्र सहवाग के बारे में कुछ अनसुनी बातें
भारतीय क्रिकेट टीम के महान सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग 20 अक्टूबर को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। सहवाग इन दिनों ट्विटर पर बहुत सक्रिय हैं और चुटिले अंदाज़ में अपने साथी खिलाड़ियों को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं। आइए जानते हैं वीरू के बारे में कुछ बातें। 


 
 
1. वीरेंद्र सहवाग टेस्ट क्रिकेट में दो तिहरे शतक (309 और 319)।  
2. वीरेंद्र सहवाग वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक (219) लगा चुके हैं।  
3 . सहवाग दुनिया के एकमात्र सलामी बल्लेबाज हैं, जिसने टेस्ट और वनडे दोनों में 7500 से अधिक रन बनाए।  
4. सहवाग के नाम टेस्ट में सबसे तेज़ तिहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड। 278 गेंदों में बनाया तिहरा शतक। 
5. सहवाग के नाम क्रिस गेल के बाद टेस्ट में सबसे तेज़ दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड। 
6. सहवाग भारत के पहले टी 20 कप्तान रहे। 2007 में उन्होंने भारत के पहले टी 20 मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में कप्तानी की।
7. किसी भी वनडे मैच में सबसे अधिक चौके मारने के रिकॉर्ड के मामले में सहवाग दूसरे नंबर पर हैं। सहवाग ने इंदौर वनडे (2011) में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में 25 चौके मारे थे। इस रिकॉर्ड को बाद में रोहित शर्मा ने 33 चौके लगाकर तोड़ा। 

8. टेस्ट क्रिकेट में किसी लंबी पारी में सबसे तेज़ स्ट्राइक रेट से रन बनाने का रिकॉर्ड सहवाग के नाम है। सहवाग ने 2008 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में 319 रनों की पारी खेली थी, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 104.93 रहा।

webdunia
9. सहवाग सबसे कम पारियों में 7000 रन पूरे करने के मामले में दूसरे नंबर पर रहे। इंग्लैंड के वॉली हैमंड पहले नंबर पर हैं।   
10 . सहवाग ने टेस्ट क्रिकेट में लगातार 11 बार अपने शतक को 150 या इससे अधिक के स्कोर में बदला है।
11. टेस्ट क्रिकेट में सहवाग ब्रेडमैन के बाद सबसे अधिक 250 या इससे अधिक स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज हैं।  12. टेस्ट क्रिकेट में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा एक दिन में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सहवाग के नाम।  
13. टेस्ट क्रिकेट में किसी भारतीय द्वारा किसी एक पारी में सबसे अधिक चौके लगाने का रिकॉर्ड। 
14. टेस्ट क्रिकेट में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड। सहवाग इस मामले में 91 छक्के लगाकर दुनिया में दूसरे नंबर पर हैं। पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (100) हैं।
15. सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग ही ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होने वनडे और टेस्ट क्रिकेट में 1000 से अधिक चौके लगाए हैं। 
16. टेस्ट क्रिकेट में जो बल्लेबाज 2000 या इरूससे अधिक रन बना चुके हैं, उनमें सहवाग का स्ट्राइक रेट सबसे अधिक है। 

17. सहवाग वनडे क्रिकेट में सबसे तेज़ दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। 
18. सहवाग टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ 150/200/250/300 बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज। 
19. सहवाग टेस्ट क्रिकेट में तेजी से 3000/4000/7000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज।
20. सहवाग उन चुनिंदा बल्लेबाजों में है, जिन्होंने अपने टेस्ट में सैकड़ा जमाया। 
21. सहवाग ने 104 टेस्ट मैच खेले, जिनमें से भारत को 42 में जीत मिली और 28 में भारत हारा।
22. सहवाग ने कुल 15 वनडे शतक लगाए, जिनमें 14 बार भारत को जीत मिली। इन 15 शतक के दौरान वे 10 बार मैन ऑफ द मैच रहे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सिंधू डेनमार्क ओपन के दूसरे दौर में