Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लक्ष्मण के जन्मदिन पर वीरू को याद आया गब्बर

हमें फॉलो करें लक्ष्मण के जन्मदिन पर वीरू को याद आया गब्बर
नई दिल्ली , मंगलवार, 1 नवंबर 2016 (12:48 IST)
नई दिल्ली। अपने अनोखे और चुटीले अंदाज में ट्वीट करने के लिए सुखिर्यों में रहने वाले पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने बुधवार को दिग्गज कलात्मक बल्लेबाज वी वी एस लक्ष्मण को अपने निराले अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
 
वीरू ने ट्विटर पर 'वैरी वैरी स्पेशल' लक्ष्मण के 42वें जन्मदिन पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'जन्मदिन मुबारक लक्ष्मण..अगर वंगीपुरप्पु वेंकट साई लक्ष्मण ‘शोले’ में होते तो, गब्बर कहता 'ये कलाई हमको दे दे लक्ष्मण'।'?
 
सहवाग इससे पहले भी कई क्रिकेटरों को अपने अनोखे अंदाज में जन्मदिन की मुबारकबाद दे चुके हैं। उनका पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को 'ज्ञान बाबा' कहना तो कभी टी-20 विश्वकप के हीरो रहे जोगिंदर शर्मा को 'जोग जोग जियो' कहना ट्विटर पर चर्चा का विषय बन चुका है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बांग्लादेश की इंग्लैंड पर ऐतिहासिक टेस्ट जीत