Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इस साल 64 दिन में दूसरा शतक, क्या विराट कोहली बनेंगे सचिन से महान?

हमें फॉलो करें इस साल 64 दिन में दूसरा शतक, क्या विराट कोहली बनेंगे सचिन से महान?
, मंगलवार, 5 मार्च 2019 (21:40 IST)
नागपुर। भारत के कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वन-डे मुकाबले में शानदार 116 रनों की पारी खेलकर अपने वनडे करियर का 40वां शतक लगाया। विराट ऐसा करने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। जिस प्रकार से विराट का बल्ला आग उगल रहा है, उससे लगने लगा है कि क्या वे सचिन से महान बन जाएंगे? विराट ने वन-डे में 64 दिनों में दूसरा सैकड़ा बनाया और दोनों ही शतक इस साल उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ठोंके हैं। 
 
विराट के बारे में यह चर्चा प्रचलित है कि वे जब भी बल्लेबाजी करने आते हैं, तो रिकॉर्ड्स बनते और टूटते चले जाते हैं। वन-डे में सबसे ज्यादा शतक लगाने का कीर्तिमान सचिन के नाम है, जिन्होंने एकदिवसीय क्रिकेट में 49 शतक लगाए हैं। इसके साथ विराट ने भारत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 शतक लगाए हैं और इस मामले में वे सचिन की बराबरी पर आ गए हैं। 
 
2019 में विराट के बल्ले से 15 जनवरी को साल का पहला शतक (104) एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया था जबकि 5 मार्च 2019 को दूसरा शतक (116) नागपुर में दूसरे वन-डे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही जड़ा गया। 
 
सचिन के 49 वन-डे शतक के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने से विराट इस समय 10 शतक दूर हैं, ऐसे में 30 साल 120 दिन के विराट अगर अगले 5 साल तक का समय भी लेते हैं तो वे सचिन के वन-डे शतक के रिकॉर्ड को काफी पीछे छोड़ देंगे। 
 
वन-डे में सचिन ने अपना आखिरी और 49वां शतक साल 2012 में बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप में लगाया था। 49वां वनडे शतक जड़ने के दौरान सचिन तेंदुलकर की उम्र 39 साल थी। ऐसे में अब विराट के शानदार फॉर्म को देखते हुए इस चर्चा का बाजार गर्म है कि वे सचिन के वन-डे शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए कितना समय लेंगे? 
 
कुल मिलाकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट के 7 शतक हो गए हैं। सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 शतक लगाए हैं, जो किसी भी भारतीय बल्लेबाज के मुकाबले ज्यादा है। इस सूची में विराट और भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 7-7 शतक लगाकर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।
webdunia
विराट ने वर्ष 2018 में कुल 11 शतक लगाए थे। उन्होंने 5 शतक टेस्ट मैच में जबकि 6 शतक वन-डे में लगाए। विराट वर्ष 2017 में सीमित ओवरों के कप्तान बने थे। उन्होंने 40 वन-डे शतक में से 18 शतक कप्तान रहते हुए लगाए हैं। इसके अलावा 40 में से 24 शतक उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए लगाए।
 
विराट वन-डे में 50 अर्धशतक लगाने से सिर्फ एक अर्धशतक दूर हैं। विराट अगर एक अर्धशतक और लगा लेते हैं तो वे भारत के सातवें ऐसे बल्लेबाज बन जाएंगे, जिन्होंने वन-डे में 50 अर्धशतक लगाए हैं। भारत की तरफ से सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड, सौरव गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह और मोहम्मद अजहरुद्दीन इस सूची में शामिल हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ऑस्ट्रेलिया पर 8 रनों से रोमांचक जीत के साथ भारत बना 500वां वन-डे जीतने वाला दूसरा देश