Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महिला वर्ल्ड कप फाइनल से पहले गौतम गंभीर ने दिया यह बयान

Advertiesment
हमें फॉलो करें Women's World Cup
नई दिल्ली , शनिवार, 22 जुलाई 2017 (19:50 IST)
नई दिल्ली। गौतम गंभीर का मानना है कि अगर भारत कल इंग्लैंड में महिला विश्व कप जीत लेता तो यह पुरुषों के 2011 विश्व कप जीतने से ज्यादा बड़ी उपलब्धि होगी।
 
गंभीर ने कहा कि भारतीय महिला टीम के फाइनल में पहुंचने से देश की काफी लड़कियां प्रेरित होंगी। वे इतिहास रचने से एक कदम दूर हैं।  उन्होंने 2011 विश्व कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 97 रन की विजयी पारी खेली थी। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है अगर वे इस विश्व कप को जीत लेती हैं तो यह भारत के पुरुष 2011 विश्व कप जीतने से ज्यादा बड़ा होगा। क्योंकि तब हम घरेलू मैदान में खिताब जीतने के प्रबल दावेदार थे।  (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विष्णु वर्धन ने जीता दूसरा चैलेंजर खिताब