Publish Date: Tue, 15 Oct 2019 (16:46 IST)
Updated Date: Tue, 15 Oct 2019 (16:50 IST)
दुबई। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच इस साल आईसीसी विश्व कप के फाइनल की विवादास्पद समाप्ति के बाद अंरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने सुपर ओवर का नियम बदल दिया है और नए नियम के तहत यदि सुपर ओवर भी टाई रहता है तो फैसला आने तक सुपर ओवर बार-बार चलता रहेगा।
ALSO READ: आईसीसी और बीसीसीआई में मीडिया अधिकार के लिए छिड़ी जंग
विश्व कप फाइनल में इस बार अजीबो-गरीब स्थिति आ गई थी। मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर भी टाई रहा था और फाइनल का फैसला बॉउंड्री कॉउंटबैक के आधार पर लिया गया था। यानी जिस टीम ने अपनी पारी में ज्यादा बॉउंड्री मारी वह टीम विजेता बनी। इस आधार पर इंग्लैंड पहली बार विश्व कप विजेता बन गया।
ALSO READ: Team India के कप्तान कोहली और गेंदबाज बुमराह आईसीसी वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार
इस नियम की दुनिया भर में चौतरफा आलोचना हुई जिसके बाद अंरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इस नियम को बदलने का फैसला कर डाला। दुबई में अपनी बोर्ड बैठक में आईसीसी ने फैसला किया कि वैश्विक टूर्नामेंटों के सेमीफाइनल और फाइनल में यदि टीमें सुपर ओवर में एक बराबर रन बनाती हैं तो सुपर ओवर को बार-बार कराया जाएगा जब तक कोई टीम जीत नहीं जाती।