Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हर कदम पर इतिहास, हर स्ट्रोक में क्लास, यशस्वी ने जड़े रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड, देखिए आंकड़ों की ये बौछार

Advertiesment
हमें फॉलो करें Yashasvi Jaiswal Records IND vs ENG hindi news

WD Sports Desk

, शनिवार, 21 जून 2025 (11:48 IST)
IND vs ENG Test Series : सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (101 रन) ने शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी (Anderson-Tendulkar Trophy) के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन शतक जड़ने के बाद कहा कि उन्होंने अपनी इस पारी का लुत्फ उठाया। कप्तान शुभमन गिल (नाबाद 127 रन) और जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के शानदार शतकों की मदद से भारत ने पहले दिन स्टंप तक 3 विकेट गंवाकर 359 रन बना लिए। उप कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) 65 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। जायसवाल ने अपने इस शानदार शतक के साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। 

- यशस्वी जायसवाल लीड्स (Leeds) के हेडिंग्ले में टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज बन गए।
 
 
- वेस्टइंडीज में अपने पहले टेस्ट में शतक। 
- ऑस्ट्रेलिया में अपने पहले टेस्ट में शतक। 
- इंग्लैंड में अपने पहले टेस्ट में शतक।
 

webdunia

 
24 साल की उम्र से पहले किसी भारतीय द्वारा विदेशों में सबसे ज़्यादा शतक:
 
Sachin Tendulkar - 7.
Sunil Gavaskar - 4.
Yashasvi Jaiswal - 3*
 
 
-जयसवाल इंग्लैंड में डेब्यू पर शतक बनाने वाले पांचवे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं, और वह एक ऐसे Elite Group का हिस्सा बने हैं जिसमें मुरली विजय (146 रन, 2014), विजय मञ्जेकर (133 रन, 1952), सौरव गांगुली (131 रन, 1996) और संदीप पटेल (129* रन, 1982) जैसे महान नाम शामिल हैं।
 
(Hundreds for India in maiden Test innings in England)
 
146 M Vijay Trent Bridge 2014
133 Vijay Manjrekar Headingley 1952
131 Sourav Ganguly Lord's 1996
129*Sandeep Patil Old Trafford 1982
100*Yashasvi Jaiswal Headingley 2025
 

जायसवाल ने मैच के बाद कहा, ‘‘पहला दिन बहुत बढ़िया रहा। सभी ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। इंग्लैंड की परिस्थितियों में क्रीज पर जाकर बल्लेबाजी करना शानदार रहा। मैंने पारी का आनंद लिया। मैंने बहुत अच्छी तरह से तैयारी की थी। ’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘हाल के दिनों में बहुत अच्छे अभ्यास सत्र और मैच खेले। इसलिए यह पारी सरल तरीके से खेली। अगर कोई ढीली गेंद होती तो मैं उसे खेलता।’’
 
जायसवाल ने कहा, ‘‘गिल ने शानदार प्रदर्शन किया। वह संयमित और शांत रहे। उन्होंने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की।’’  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नीरज चोपड़ा ने लिया वेबर से बदला, दो साल में जीता पहला डायमंड लीग खिताब [VIDEO]