Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

योगी आदित्यनाथ को लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने भेंट किया टीम का पहला बैट, प्रदेश की करी प्रशंसा

हमें फॉलो करें योगी आदित्यनाथ को लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने भेंट किया टीम का पहला बैट, प्रदेश की करी प्रशंसा
, शनिवार, 19 फ़रवरी 2022 (15:00 IST)
लखनऊ: नई आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टीम का पहला बल्ला भेंट किया है।

फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका और टीम के मेंटर गौतम गंभीर ने शुक्रवार देर शाम योगी के आवास पर उनसे मुलाकात कर उन्हें टीम का पहला बल्ला भेंट किया। फ्रेंचाइजी ने ट्विटर पर इसकी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, " मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टीम का पहला बल्ला भेंट किया। क्रिकेट को अपार समर्थन देने के लिए उनके आभारी हैं। "
मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश में खेल की संभावनाओं पर भी बातचीत हुई। मुख्यमंत्री ने पिछले पांच वर्षों में खिलाड़ियों और खेल प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए उठाए गए कदमों के बारे में चर्चा की और बताया कि भाजपा के संकल्प पत्र में हर पंचायत में खेल मैदान विकसित करने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं के विकास के लिए जो भी कार्य होगा सरकार उसमें पूरा सहयोग प्रदान करेगी।

गोयनका ने की योगी की प्रदेश की प्रशंसा

वहीं संजीव गोयनका ने मुलाकात के बाद उत्तर प्रदेश के बदले माहौल की सराहना की। उन्होंने बताया कि पहले प्रदेश में उनके स्टोर स्पेंसर के दो स्टोर थे, जो बेहतर माहौल के कारण अब बढ़कर 34 हो गए हैं।


उल्लेखनीय है कि आईपीएल के 14 सीजनों के बाद 15वें सीजन में उत्तर प्रदेश की पहली टीम इस टूर्नामेंट से जुड़ी है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में देश के सबसे बड़े राज्य की टीम के आने से इसका रोमांच और भी ज्यादा बढ़ गया है। लखनऊ ने अपने पहले सीजन के लिए एक दमदार टीम खड़ी की है।
लखनऊ सुपरजायंट्स है आईपीएल की सबसे महंगी टीम

लखनऊ सुपरजायंट्स टीम आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी टीम है। संजीव गोयनका के स्वामित्व वाले आरपीएसजी ग्रुप ने 7090 करोड़ रुपए में लखनऊ फ्रेंचाइजी को खरीदा था। इससे पहले मुंबई आईपीएल की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी थी, जिसकी कीमत 839 करोड़ थी। लखनऊ के अलावा अहमदाबाद आईपीएल की दूसरी सबसे महंगी फ्रेंचाइजी है। अहमदाबाद को सीवीसी कैपिटल्स ने 5625 करोड़ में खरीदा था।(वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ऐतिहासिक मुकाम पर फिट रहे कोहली इसलिए मिला 10 दिन का ब्रेक, नहीं खेलेंगे तीसरा टी-20