Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

युवराज ने खोला राज, यह है टीम इंडिया के सबसे कंजूस क्रिकेटर...

हमें फॉलो करें युवराज ने खोला राज, यह है टीम इंडिया के सबसे कंजूस क्रिकेटर...
नई दिल्ली , मंगलवार, 13 सितम्बर 2016 (07:50 IST)
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली विश्व के सबसे अमीर क्रिकेटरों में शामिल हैं लेकिन बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह का मानना है कि वह भारतीय टीम के सबसे कंजूस क्रिकेटर हैं।
 
युवराज ने कहा कि विराट बहुत कंजूस हैं। उन्होंने एक रेडियो कार्यक्रम में कहा कि विराट कोहली बहुत बड़े कंजूस हैं। हम खेलने के लिए हमेशा बाहर जाते हैं तो वह मुझसे जबरदस्ती पैसे की मांग करता है।
 
उन्होंने साथ ही अनुभवी तेज गेंदबाज आशीष नेहरा की भी पोल खोलते हुए कहा कि आशीष भी बड़े कंजूस हैं। जब उनकी शादी हुई तो वह मुझसे कहता था कि उन्हें अपनी पत्नी और बच्चों पर पैसे खर्च करना पसंद नहीं है।
 
पंजाब के क्रिकेटर ने कहा कि भारतीय टीम में कई सीनियर खिलाड़ी हैं जो बहुत ही कंजूस हैं लेकिन वह 
 
उनका नाम नहीं ले सकते हैं।
 
उन्होंने पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ की दयालुता के बारे में कहा कि सीनियर खिलाड़ियों में जवागल श्रीनाथ काफी दयालु थे। उनके साथ खेलने के बाद वह हमें दाल-चावल की दावत देते थे। हमने 15 साल बाद इसके लिए ट्विटर पर 'धन्यवाद श्रीनाथ जी' लिखकर उनकी फोटो अपलोड की थी। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रियो पैरालंपिक में दीपा मलिक ने शॉट पुट में जीता रजत