Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

17 साल तक युवराज सिंह ने खेल मैदान ही नहीं, दिलों पर भी राज किया

हमें फॉलो करें 17 साल तक युवराज सिंह ने खेल मैदान ही नहीं, दिलों पर भी राज किया
, सोमवार, 10 जून 2019 (19:40 IST)
नई दिल्ली। करिश्माई क्रिकेटर युवराज सिंह के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के बाद कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में खेल बिरादरी के दिग्गजों ने सोमवार को उनके खेल की प्रशंसा की।
 
भारत की तरफ से विंडीज के खिलाफ जून 2017 में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले युवराज ने सोमवार को मुंबई में संन्यास की घोषणा की। अपने 17 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान वे 2007 में टी-20 विश्व कप और 2011 में एकदिवसीय विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। 
 
युवराज ने भारत की तरफ से 40 टेस्ट, 304 वनडे और 58 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। उन्होंने टेस्ट मैचों में 1,900 और वनडे में 8,701 रन बनाए। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उनके नाम पर 1,177 रन दर्ज हैं। युवराज के संन्यास पर मौजूदा और पूर्व खिलाड़ियों का ट्वीट इस प्रकार है- 
 
विराट कोहली : पाजी देश के लिए शानदार प्रदर्शन करने के लिए बधाई। आपने हमें कई यादगार पल और जीत दी। मैं आपके लिए अच्छी जिंदगी की कामना करता हूं। पूर्ण चैंपियन।
 
स्टुअर्ट ब्रॉड : संन्यास का लुत्फ उठाओ दिग्गज।
 
केविन पीटरसन : संन्यास के बाद खुशहाली की कामना करता हूं। एक यादगार करियर जिसने कई ऊंचाइयों को छुआ और कुछ निराशाजनक भी। भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए आपने धैर्य, साहस और गजब की प्रतिभा दिखाई। 
 
गौतम गंभीर : शानदार करियर के लिए बधाई हो युवराज। सफेद गेंद (एकदिवसीय और टी-20) की क्रिकेट में आप भारत के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर हैं। आपके करियर के सम्मान में बीसीसीआई को 12 नंबर की जर्सी को भी विदाई दे देनी चाहिए। मेरी कामना थी कि आपकी तरह बल्लेबाजी करूं। शुक्रिया युवराज।
webdunia
साइना नेहवाल : हमें विश्व चैंपियन की कमी खलेगी। आपने हमें कई यादगार जीत दी हैं। आपको भविष्य के लिए शुभकामनाएं। मैं आश्वस्त हूं कि क्रिकेट को भी आपकी कमी महसूस होगी। 
 
विजेंदर सिंह : क्रिकेट मैदान पर हमें आपकी कमी खलेगी। 
 
ऋषभ पंत : एक भाई, एक गुरु, एक योद्धा। खेल के दिग्ग्ज और शानदार इंसान को आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं।
 
वीवीएस लक्ष्मण : युवी आपके साथ खेलना शानदार रहा। आप इस खेल के इतिहास में महान खिलाड़ियों में से एक हैं। खेल के प्रति समर्पण, दृढ़ निश्चय और जुनून के लिए आप प्रेरणास्रोत है। शुभकामनाएं! 
 
मोहम्मद कैफ : खेल के इतिहास में महान विजेताओं में से एक। एक योद्धा जिसने अपने करियर में कई चुनौतियों का सामना किया और विजेता बनकर निकला। युवराज सिंह हम सभी को आप पर गर्व है। आपको भी खुद पर गर्व होना चाहिए। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'सिक्सर किंग' और कैंसर विजेता के रूप में याद रखे जाएंगे युवराज सिंह