केविन पीटरसन के नेतृत्व में इंग्लैंड की टीम आज अपरान्ह यहाँ पहुँच गई1 इंग्लैंड को भारत दौरे में सात एकदिवसीय मैच और दो टेस्ट खेलने हैं।
इंग्लैंड अपने दौरे की शुरुआत मुंबई एकादश के खिलाफ यहाँ ब्रेबोर्न स्टेडियम में नौ और 11 नवम्बर को दो अभ्यास मैचों से करेगा।
पहला एकदिवसीय मैच 14 नवम्बर को राजकोट में खेला जाएगा। दो टेस्टों की श्रृंखला 11 दिसम्बर से अहमदाबाद में शुरु होगी।
कार्यक्रम-
14 नवंबर पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय राजकोट
17 नवंबर दूसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय इंदौर
20 नवंबर तीसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय कानपुर
23 नवंबर चौथा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय बेंगलुरु
26 नवंबर पाँचवाँ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय कटक
29 नवंबर छठा एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गुवाहाटी
2 दिसंबर सातवाँ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय दिल्ली