Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इश्क के मामले में भी नंबर वन हैं धोनी

Advertiesment
हमें फॉलो करें इश्क के मामले में भी नंबर वन हैं धोनी
नई दिल्ली , रविवार, 4 जुलाई 2010 (12:37 IST)
FILE
सुनील गावस्कर, कपिल देव, सौरव गांगुली, सचिन तेंडुलकर और अब महेंद्रसिंह धोनी। भारतीय क्रिकेट के ये सबसे चमकदार सितारे और कामयाब कप्तान सिर्फ क्रिकेट के मैदान पर ही नहीं बल्कि इश्क के मामले में भी ‘नंबर वन’ रहे हैं। साक्षी रावत से सगाई करके क्रिकेटरों के प्रेम विवाह की परंपरा को आगे बढ़ाने जा रहे हैं कैप्टन कूल धोनी।

आईसीसी रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज, विज्ञापन की दुनिया में सबसे बड़े ब्रांड, सबसे कमाउ भारतीय क्रिकेटरों में से एक और महिलाओं में लोकप्रियता के मामले में नंबर वन धोनी, टी20 विश्व कप और आईपीएल खिताब जीत चुके धोनी की हर अदा चर्चा का सबब बनती आई है। चाहे उनके कथित प्रेम प्रसंग हो या कल रात हुई सगाई।

दीपिका पादुकोण से लेकर कोएना मित्रा के साथ नाम जुड़ने के बाद आखिरकार भारतीय क्रिकेट के सबसे ‘चर्चित कुँवारे’ महेंद्रसिंह धोनी ने साक्षी रावत से सगाई करके प्रेम कहानी को अंजाम तक पहुँचा दिया।

वैसे भारतीय क्रिकेट कप्तानों के प्रेम विवाह की दास्तान बरसों पुरानी है। लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने मार्शनील के साथ प्रेम विवाह किया तो भारत को 1983 विश्व कप दिलाने वाले कपिल देव ने रोमी भाटिया के साथ सात फेरे लिए। भारत के महानतम कप्तानों में शुमार मंसूर अली खान पटौदी ने मशहूर अभिनेत्री शर्मिला टैगोर से प्रेम विवाह किया था।

पूर्व टेस्ट कप्तान अनिल कुंबले ने भी अपने से उम्र में बड़ी चेतना से प्रेम विवाह किया। आक्रामक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने आरती अहलावत के साथ बचपन के प्यार को शादी के मुकाम तक पहुँचाया।

‘कैप्टन कूल’ धोनी का नाम सबसे पहले जुड़ा ‘ओम शांति ओम’ की शांतिप्रिया दीपिका के साथ। रैंप पर दोनों एक साथ चले और फिर शाहरूख खान के साथ एक समारोह के दौरान मंच पर धोनी ने सरेआम कहा कि वह बतौर नायिका दीपिका को पसंद करते हैं।

आईपीएल के पहले सत्र में दर्शक दीर्घा में बैठी दीपिका को देखकर धोनी को मुस्कुराते हुए कई कैमरों ने कैद किया। दोनों के अफेयर के अफसाने बने लेकिन जल्दी ही दीपिका का नाम युवराज के साथ जुड़ने लगा।

फिर माही की जिंदगी में आई दक्षिण भारतीय अभिनेत्री लक्ष्मी राय। आईपीएल की चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान धोनी की फैन लक्ष्मी को चेन्नई के हर मैच के दौरान पाया गया। लक्ष्मी ने टीवी चैनलों पर धोनी से दोस्ती की किस्सागोई भी खूब की । लेकिन धोनी की ओर से कभी इसकी पुष्टि नहीं हुई।

इश्क की यह दास्तान भी परवान नहीं चढ़ सकी। आईपीएल के तीसरे सत्र में धोनी का नाम ‘गजनी’ गर्ल असीन के साथ जुड़ा। धोनी को मुंबई में असीन के घर जाते पाया गया लेकिन असीन ने इन खबरों को मीडिया के दिमाग की उपज बताकर खारिज कर दिया।

मुंबई में एक हेयर स्टाइलिस्ट के पास आइटम गर्ल कोएना मित्रा के साथ धोनी को देखा गया तो एक और अफसाना बना। यह चर्चा भी हालाँकि ज्यादा दिन नहीं चल सका।

दरअसल धोनी की जिंदगी में दो साल पहले ही साक्षी का आगमन हो चुका था। मीडिया में यह अटकलें तो लंबे समय से थी कि धोनी की औरंगाबाद में कोई गर्लफ्रेंड है, जिससे मिलने वह अक्सर जाते हैं। साक्षी को सबसे पहले धोनी के साथ दो साल पहले अभिनेत्री बिपासा बसु के घर ‘रेस’ फिल्म की कामयाबी के बाद रखी गई पार्टी में देखा गया।

धोनी के भाई नरेंद्र सिंह ने बताया था कि फिलहाल शादी की कोई जल्दी नहीं है लेकिन धोनी की पसंद की उनके परिवार की पसंद होगी।

धोनी की सगाई के बाद उनके साथी क्रिकेटरों की शादी को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही है। किम शर्मा से दीपिका तक युवराजसिंह के इश्क के चर्चे किसी से छिपे नहीं है। उनकी माँ को भी अपने लिए एक सुयोग्य बहू की तलाश है।

हरभजनसिंह का हाल ही में अभिनेत्री गीता बसरा से ब्रेक अप हुआ है। तेज गेंदबाज जहीर खान का अभिनेत्री और नृत्यांगना ईशा श्रवणी से ब्रेक अप हो चुका है। फिलहाल टीम से बाहर इरफान पठान की ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली शिवांगी देव से सगाई पिछले साल काफी चर्चित रही लेकिन बाद में उन्होंने इसका खंडन किया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi