Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एडवर्डस बनीं सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज

Advertiesment
हमें फॉलो करें महिला क्रिकेट विश्वकप
मुंबई , रविवार, 3 फ़रवरी 2013 (18:25 IST)
PTI
इंग्लैंड की कप्तान चालरेट एडवर्डस ने भारत के खिलाफ अपनी शतकीय पारी के दौरान महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने की उपलब्धि हासिल की।

अपना 162वां मैच खेल रही एडवर्डस ने 109 रन बनाकर अपनी कुल रनसंख्या 4901 रन पर पहुंचाई। उन्होंने अब तक सात शतक और 37 अर्धशतक लगाए हैं। एडवर्डस ने ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज खिलाड़ी बेलिंडा क्लार्क का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 2005 में संन्यास लेने से पहले 118 मैचों में 4844 रन बनाए थे।

एडवर्डस और क्लार्क के बाद ऑस्ट्रेलिया की कारेन रोल्टन (4814), भारत की मिताली राज (4499), इंग्लैंड की सारा टेलर (4101) और न्यूजीलैंड की डेबी हाकले (4064) का नंबर आता है।

एडवर्डस ने अपनी पारी के दौरान महिला विश्व कप में 1000 रन भी पूरे किए। इस मुकाम पर पहुंचने वाली वह चौथी खिलाड़ी हैं। विश्व कप में अब तक 25 मैच खेल चुकी एडवर्डस के नाम पर 1057 रन दर्ज हैं। उनसे पहले हाकले (1501), इंग्लैंड की जेनेट ब्रिटिन (1299) और ऑस्ट्रेलियाई बेलिंडा क्लार्क (1151) ने यह उपलब्धि हासिल की थी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi