Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कमाई के मामले में धोनी दुनिया में 22वें नंबर पर

Advertiesment
हमें फॉलो करें महेन्द्र सिंह धोनी
नई दिल्ली , गुरुवार, 12 जून 2014 (18:25 IST)
FILE
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को प्रतिष्ठित 'फोर्ब्स पत्रिका' ने दुनिया में सर्वाधिक कमाई करने वाले 100 खिलाड़ियों की सूची में 22वें स्थान पर रखा है और इस सूची में जगह बनाने वाले एकमात्र भारतीय हैं।

फोर्ब्स की सूची में अमेरिका के मुक्केबाज फ्लायड मेवैदर ने दुनिया के पूर्व नंबर एक गोल्फर अमेरिका के ही टाइगर वुड्स को चोटी के स्थान से अपदस्थ कर दिया है। वुड्स इस सूची में 2013 में पहले स्थान पर थे लेकिन इस बार वह छठे स्थान पर खिसक गए हैं। मेवैदर 10.5 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ चोटी पर हैं।

इस सूची में पुर्तगाल के करिश्माई फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेन्टीना के लियोनल मैसी, स्विट्‍जरलैंड के टेनिस मास्टर रोजर फेडरर, नौ बार फ्रेंच ओपन जीतने वाले स्पेन के राफेल नडाल, ब्राजील के नए पेले कहे जाने वाले नेमार और फार्मूला वन रेसर लुईस हेमिल्टन भी शामिल हैं।

भारत के क्रिकेट कप्तान धोनी तीन करोड़ डॉलर की कमाई के साथ 22वें स्थान पर हैं। उनकी कमाई में वेतन से 40 लाख डॉलर और विज्ञापनों से 2.6 करोड डॉलर शामिल हैं। धोनी पिछले वर्ष इस सूची में 16वें स्थान पर थे लेकिन इस बार वह छह स्थान पीछे खिसक गए हैं।

फोर्ब्स ने भारतीय कप्तान धोनी के लिए कहा उन्होंने खुद को भारत का सर्वश्रेष्ठ कप्तान बना दिया है। उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया था और इसके साथ ही वह तीनों आईसीसी टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए।

फोर्ब्स के मुताबिक धोनी ने 2013 के आखिर में स्पार्टन स्पोर्ट्‍स और एमिटी यूनिवर्सिटी के साथ करार किए थे, जो 40 लाख डॉलर वार्षिक थे। इसके अलावा रीबाक भी उन्हें दस लाख डॉलर दे रहा है।

कमाई के इन आंकड़ों में जून 2013 से लेकर जून 2014 के बीच 12 महीनों के दौरान वेतन, बोनस, पुरस्कार राशि, किसी कार्यक्रम में पहुंचने की फीस तथा विज्ञापन से होने वाली आय शामिल है।

पिछले वर्ष इस सूची में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी शामिल थे, जो 52वें स्थान पर थे लेकिन इस बार वह इस सूची से बाहर जा चुके हैं। सचिन ने नवंबर 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

अमेरिकी मुक्केबाज मेवैदर ने इस अवधि के दौरान 10.5 करोड़ डॉलर की कमाई मुक्केबाजी रिंग में 72 मिनट की लड़ाई के लिए ही कमा लिए। इसके साथ ही वह तीन वर्षों में दूसरी बार सर्वाधिक कमाई करने वाले एथलीट बन गए हैं। उन्होंने 2012 में 8.5 करोड डॉलर कमाए थे और उस समय भी उन्होंने 14 बार के मेजर चैंपियन वुड्स को अपदस्थ किया था।

मेवैदर ने कैनेलो अल्वारेज को पिछली सितंबर में और मार्केस मेदाना को पिछले महीने पराजित कर इतनी कमाई की। इस मुक्केबाज के साथ सबसे दिलचस्प बात यह है कि उनकी इस जबर्दस्त कमाई में विज्ञापनों से किसी भी तरह की आय शामिल नहीं है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi