गांगुली को दीजिए शुभकामनाएँ
नागपुर में भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे हैं। गांगुली यहाँ अपने करियर का 113वाँ टेस्ट खेल रहे हैं।
ये वही दादा हैं, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट में अपने हावभाव और खेल से आक्रमकता के नए अध्याय की शुरुआत की। इन्हीं की कप्तानी में भारत ने 2003 विश्वकप फाइनल में जगह बनाई।
गांगुली का भारतीय क्रिकेट में क्या योगदान रहा है, इसका उल्लेख करना जरूरी नहीं है, क्योंकि हर क्रिकेटप्रेमी 'दादा' के आक्रामक खेल का दीवाना रहा है। नागपुर में प्रिंस ऑफ कोलकाता को अपने अंतिम टेस्ट को यादगार बनाने के लिए शुभकामनाएँ दीजिए।