Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गावस्कर ने देखा धोनी का दबदबा

Advertiesment
हमें फॉलो करें सुनील गावस्कर
चेन्नई , मंगलवार, 26 फ़रवरी 2013 (21:22 IST)
FILE
चेन्नई। पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने मंगलवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय कप्तान महेंद्रसिंह धोनी का अधिक दबदबा देखने को मिला। उन्होंने साथ ही कहा कि बोर्ड और चयनकर्ताओं ने उन पर जो विश्वास दिखाया है उससे उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी।

गावस्कर ने कहा, अगर कप्तान पर बोर्ड और चयनकर्ताओं का भरोसा हो तो इससे उन्‍हें मैदान पर अपनी रणनीति लागू करने में आत्मविश्वास मिलता है। यह काफी फायदेमंद होता है। अब वे इतना अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, यह उन्‍हें और अधिक आत्मविश्वास देगा। धोनी ने दोहरा शतक जड़कर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में यहां भारत की आठ विकेट की आसान जीत में अहम भूमिका निभाई।

गावस्कर ने कहा, वे इंग्लैंड श्रृंखला के मुकाबले थोड़ा बदल गए हैं। वे अब अधिक दबदबे वाले हैं। इंग्लैंड श्रृंखला के अंतिम पड़ाव पर नागपुर में वे अधिक दबदबा दिखाने का प्रयास कर रहे थे, उन्‍होंने खिलाड़ियों के प्रयासों में कमी पर असंतोष जताया और हमने चेन्नई में भी यह देखा।

धोनी ने एक बार कहा था कि उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व करने का सपना कभी नहीं देखा था, जिस पर गावस्कर ने कहा, वे (धोनी) ऐसी जगह से आए हैं, जहां क्रिकेट नंबर एक खेल नहीं है। इसके कारण शायद उनके मन में ख्याल आया हो कि वे कभी भारत के लिए नहीं खेल पाएंगे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi