Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तिरंगे पर अपमान का एक और मामला

Advertiesment
हमें फॉलो करें ट्वेंटी-20 विश्वकप राष्ट्रध्वज तिरंगे अपमान
लखनऊ (भाषा) , गुरुवार, 25 अक्टूबर 2007 (12:29 IST)
ट्वेंटी-20 विश्वकप जीतकर देश को गौरवान्वित करने वाली धोनी की टीम पर राष्ट्रध्वज तिरंगे के अपमान का आरोप लगाया गया है।

कोर्ट में 25 अक्टूबर को इस पर सुनवाई होगी। कानपुर के मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की कोर्ट में दाखिल याचिका में राहुल पांडे ने आरोप लगाया कि न केवल धोनी और युवराज, बल्कि टीम के सदस्यों ने भी दक्षिण अफ्रीका में विश्वकप जीतने के बाद मैदान पर जश्न मनाते समय तिरंगे का अपमान किया।

खिलाड़ियों ने तिरंगे को अपने बदन पर लपेटा ही, उस पर शैंपेन भी उड़ेली। बीसीसीआई सचिव निरंजन शाह, फिल्म अभिनेता शाहरुख खान, कमेंटेटर रवि शास्त्री को मामले में गवाह बनाया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi