Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तेंडुलकर ने दी धोनी को बधाई

Advertiesment
हमें फॉलो करें तेंडुलकर ने दी धोनी को बधाई
नई दिल्ली , सोमवार, 5 जुलाई 2010 (16:32 IST)
चैम्पियन बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्रसिंह धोनी को उनकी बचपन की दोस्त साक्षीसिंह रावत से शादी पर बधाई दी है।

तेंडुलकर ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, ‘धोनी को मैं मुबारकबाद देता हूँ।’ धोनी ने कल देहरादून से 25 किलोमीटर दूर बिधौली स्थित विश्रांति रिसॉर्ट पर साक्षी से शादी की।

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपासा बसु, शिल्पा शेट्टी, पार्श्वगायिका आशा भोंसले और क्रिकेटर युवराजसिंह ने ट्विटर के जरिए कल उन्हें बधाई दी थी।

धोनी की शादी अक्टूबर में होनी थी, लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए कल ही शादी हो गई। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi