Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

धोनी की शादी में 150 से अधिक व्यंजन

Advertiesment
हमें फॉलो करें धोनी की शादी में 150 से अधिक व्यंजन
देहरादून , रविवार, 4 जुलाई 2010 (23:34 IST)
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी बचपन की दोस्त साक्षी सिंह रावत की शादी में मेहमानों के लिए आज यहाँ विश्रांति रिजार्ट में 150 से अधिक लजीज व्यंजन परोसे गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मेहमानों के लिए अलग-अलग किस्म के शाकाहारी और माँसाहारी दोनों तरह के 150 से अधिक व्यंजन बनाये गए।

खानसामे सुबह से ही लजीज व्यंजन बनाने में जुटे थे और इसके अलावा मेहमानों के मनोरंजन के लिए दिल्ली और मुंबई से डीजे मँगाए गए थे।

मौसम से हालाँकि थोड़ी परेशानी हुई क्योंकि बूँदा-बाँदी से रिजार्ट तक जाने वाली सड़क पर कीचड़ हो गई थी। बारिश की समस्या को देखते हुए वातानुकूलित टेंट लगाए गए थे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi