ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल में समाप्त हुई सात मैचों की श्रृंखला के बाद भारतीय टीम के कप्तान महेंद्रसिंह धोनी अपने नए लुक के साथ बुधवार को यहाँ अपने घर पहुँचे।
धोनी को सुरक्षाकर्मियों ने बिरसा मुंडा हवाई अड्डे के एक गेट से बाहर निकाला क्योंकि दूसरे गेट पर लोक गायकों का समूह उनके स्वागत के लिए खड़ा था।
उनके बालों से पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ काफी आकर्षित हुए थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने लंबे बालों को थोड़ा कटवा लिया है। एक प्रशंसक ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला में भारत को 4-2 से शिकस्त के कारण ही कम संख्या में लोग इकट्ठे हुए।
उन्होंने कहा कि अगर धोनी ट्वेंटी-20 विश्व चैम्पियनशिप जीतने के तुरंत बाद घर वापसी करते, तो यह उत्साह अलग होता।
इनमें से कुछ क्रिकेटप्रेमी धोनी जिंदाबाद और वेलकम धोनी से धोनी का स्वागत कर रहे थे। धोनी अपने जीजा के घर चले गए और उन्होंने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया।