Publish Date: Thu, 12 Jul 2007 (17:23 IST)
Updated Date: Thu, 12 Jul 2007 (17:23 IST)
इंग्लैंड के उभरते स्पिन गेंदबाज मोंटी पानेसर अब क्रिकेट मैदान के बाहर भी प्रसिद्धि पा रहे हैं। पानेसर अब चिप्स के एक विज्ञापन में नजर आएँगे।
द मिरर के अनुसार 25 वर्षीय गेंदबाज पानेसर ने मिर्ची और नीबू के स्वाद वाले इस उत्पाद को इसी सप्ताह लांच किया। इसे एशियाई स्वाद के अनुसार तैयार किया गया है।