Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पेटा से जुड़े प्रज्ञान ओझा

Advertiesment
हमें फॉलो करें पेटा से जुड़े प्रज्ञान ओझा
हैदराबाद , बुधवार, 26 फ़रवरी 2014 (14:15 IST)
FILE
हैदराबाद। क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा भी चिड़ियाघरों में जानवरों के प्रति क्रूरता के खिलाफ आवाज उठाने के लिए बुधवार को पेटा (पीपुल फोर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स) से जुड़ने वाली हस्तियों में शामिल हो गए।

बाएं हाथ का यह स्पिनर यहां एक कार्यक्रम के दौरान स्वयं पिंजड़े में बंद हुआ। उनके हाथ में तख्ती थी जिस पर लिखा था कि उनकी स्थिति से खुद को जोड़ने का प्रयास करो, चिड़ियाघरों को 'ना' कहो।

पेटा के बयान में ओझा ने कहा कि कुछ समय के लिए छोटे से पिंजरे में बंद होने के विचार से ही मेरा सिर चकराने लगा। उन जानवरों के बारे में सोचिए, जो ताउम्र पिंजरे में बंद रहते हैं।

जानवर पिंजरों में बंद रहने के लिए नहीं बने हैं। उन्हें भी हमारी तरह स्वतंत्र रहने का अधिकार है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi