प्रशंसक ने धोनी की प्रशंसा में गीत लिखा
रांची , मंगलवार, 26 फ़रवरी 2013 (23:20 IST)
रांची। मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी के प्रदर्शन से रोमांचित एक प्रशंसक ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान की तारीफों के पुल बांधते हुए गीत लिखा है।यूट्यूब पर डाले गए इस तीन मिनट 41 सेकंड के गीत में धोनी के भारत को दो विश्वकप दिलाने के दौरान टीम की अगुआई करने, उनके हेलीकॉप्टर शॉट, खेल के प्रति उनका जुनून और उनकी कई अन्य उपलब्धियों को शामिल किया गया है।उभरते हुए गायक रोहन देव पाठक ने कहा, रांची में इंग्लैंड के खिलाफ 19 जनवरी को वनडे मैच देखते हुए यह विचार मेरे जेहन में आया। इसके बाद मैंने गीत लिखना शुरू किया, जो पिछले हफ्ते खत्म हुआ। मैंने इसे यूट्यूब पर अपलोड किया है। (भाषा)