Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फिल्म नहीं, डाक्यूमेंट्री में दिखेंगे तेंडुलकर

Advertiesment
हमें फॉलो करें डाक्यूमेंट्री सचिन तेंडुलकर गणेश
बॉलीवुड में प्रवेश की अटकलों को खत्म करते हुए मास्टर बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर ने आज कहा कि वे बॉलीवुड फिल्मों के बजाय भगवान गणेश पर बनने वाली डाक्यूमेंट्री फिल्म में दिखाई देंगे। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार वे फिल्म में काम करने वाले थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

तेंडुलकर ने कहा मैं बॉलीवुड फिल्मों में काम नहीं करूँगा, लेकिन दूसरों की तरह भगवान गणेश पर बनने वाली डॉक्यूमेंट्री में अपनी भावनाएँ व्यक्त करूँगा। फिल्म में मेरी भूमिका के बारे में कुछ गलतफहमियाँ थीं, लेकिन अब वे पूरी तरह साफ हो गई हैं।

मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि तेंडुलकर भगवान गणेश पर बनी विघ्नहर्ता श्रीसिद्धिविनायक बॉलीवुड फिल्म में दिखाई देंगे। तेंडुलकर भगवान गणेश के भक्त हैं और प्रभादेवी स्थित मशहूर सिद्धिविनायक मंदिर में जाते रहते हैं।

उन्होंने कहा मंदिर में जाकर काफी शांति महसूस होती है और मैं सिद्धिविनायक के सामने अपनी भावनाएँ व्यक्त करूँगा। उन्होंने कहा यह जरूरी नहीं है कि लोग 10 दिन तक चलने वाले गणेश उत्सव में ही गणपति बप्पा को याद करते और उनके दर्शन करते हैं, क्योंकि भगवान तो सभी के दिल में बसे हैं। उन्होंने कहा जब हम मैदान पर होते हैं तो हम प्रार्थना करते हैं, लेकिन उत्सव के दौरान माहौल अलग होता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi