Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बोर्डे होंगे भारतीय टीम के मैनेजर

Advertiesment
हमें फॉलो करें चंदू बोर्डे क्रिकेट भारतीय क्रिकेट मैनेज
नई दिल्ली (भाषा) , बुधवार, 13 जून 2007 (00:46 IST)
पूर्व कप्तान और मुख्य चयनकर्ता रह चुके चंदू बोर्डे को आयरलैंड और इंग्लैंड दौर के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया।

बोर्डे 1988-89 में ऐतिहासिक पाकिस्तान दौरे पर टीम के मैनेजर थे, जिसमें के. श्रीकांत की अगुआई में टीम ने टेस्ट श्रृंखला ड्रॉ कराकर इतिहास रचा था।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड की कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला लिया गया। इस बैठक में दक्षिण अफ्रीकी ग्राहम फोर्ड के भारतीय कोच बनने की पेशकश पर इंकार करने के अलावा अन्य अहम मामलों पर चर्चा की गई।

पूर्व बोर्ड अध्यक्ष राजसिंह डुंगरपुर ने कहा चंदू बोर्डे को इंग्लैंड दौरे के लिए मैनेजर नियुक्त किया गया। वेंकटेश प्रसाद गेंदबाजी और रॉबिन सिंह क्षेत्ररक्षण कोच के तौर पर टीम के साथ बने रहेंगे।

लेग स्पिनर और आक्रामक बल्लेबाज 72 वर्षीय बोर्डे ने 55 टेस्ट में 3061 रन बनाए और 52 विकेट लिए। बोर्डे 1982-84 और फिर 2000 में दो बार मुख्य राष्ट्रीय चयनकर्ता भी रह चुके हैं।

डुंगरपुर ने कहा बोर्डे को नियुक्त करने का प्रस्ताव अध्यक्ष शरद पवार ने रखा, जिसे सर्वसम्मिति से स्वीकार कर लिया गया। बल्लेबाजी कोच के लिए न तो जीआर विश्वनाथ और न ही एस. वेंकटराघवन के नाम पर चर्चा की गई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi