Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारतीय टीम में अधिक रोटेशन की जरूरत

Advertiesment
हमें फॉलो करें भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रोटेशन
दाम्बुला , सोमवार, 16 अगस्त 2010 (11:17 IST)
FILE
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का मानना है कि चोट से जूझ रहे उनके गेंदबाजों को बीच बीच में विश्राम की सख्त जरूरत है। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजों की तुलना में गेंदबाजों पर काम का कुछ अधिक बोझ है।

श्रीलंका के वर्तमान दौर में भारतीय गेंदबाज चोटों से परेशान हैं। भारतीय टीम कंधे की चोट से उबर रहे तेज गेंदबाजी के अगुआ जहीर खान के बिना यहां आयी है जबकि इशांत शर्मा और आशीष नेहरा भी पूरी तरह फिट नहीं हैं और उनका कल श्रीलंका के खिलाफ त्रिकोणीय श्रृंखला के मैच में खेलना संदिग्ध है।

धोनी का मानना है कि गेंदबाजों पर बोझ को देखते हुए उनके लिए लगातार रोटेशन नीति अपनायी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि गेंदबाजों को बल्लेबाजों की तुलना में थोड़ा अधिक रोटेशन की जरूरत है। आपको देखना होगा कि गेंदबाज या बल्लेबाज की वास्तविक स्थिति क्या है। क्या वह कुछ और मैच खेल सकता है या यदि उसे अगले कुछ मैच में विश्राम दिया गया तो तो उसका प्रभाव क्या होगा।

उन्होंने कहा इसलिए इसी के हिसाब से विश्राम देने का फैसला करना चाहिए। यदि आप खिलाड़ियों को कुछ विश्राम देते हैं तो वे चोटिल नहीं होंगे और उन्हें अपनी हल्की चोटों से उबरने का समय मिल जाएगा। किसी को विश्राम देने का मानदंड यही होना चाहिए। यह नीति अभी हमारे लिए कारगर है और आशा है कि आगे भी यह कारगर साबित होगी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi