Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

युवराज और कपिल ने भी दी शुभकामनाएँ

Advertiesment
हमें फॉलो करें युवराज और कपिल ने भी दी शुभकामनाएँ
नई दिल्ली , रविवार, 4 जुलाई 2010 (22:52 IST)
दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव और ‘सिक्सर किंग’ युवराज सिंह ने भारतीय टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को उनकी बचपन की दोस्त साक्षी सिंह रावत के साथ शादी पर उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं।

युवराज ने अपने ट्विटर पर लिखा, 'मुझे पता चला है कि माही शादी कर रहा है। मैं परिवार सहित धोनी और साक्षी को बधाई देना चाहता हूँ। भारत के सबसे योग्य कुँवारों में शुमार धोनी आज देहरादून में अपनी बचपन की दोस्त साक्षी सिंह रावत के साथ कल एक निजी समारोह में सगाई की थी और यह जोड़ा आज शादी रचा रहा है।

युवी ने साथ ही धोनी और साक्षी के सुखद दाम्पत्य जीवन की आशा की। उन्होंने लिखा, ‘मैं उम्मीद करता हूँ कि धोनी और साक्षी एक दूसरे के साथ सुखद जीवन बिताएँगे। मैं भगवान से ऐसी कामना करता हूँ।'

पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने कहा, ‘यह धोनी की शादी) शानदार खबर है। मैं कामना करता हूँ कि उसका (धोनी) दाम्पत्य जीवन उसके क्रिकेट के करियर से भी बेहतर हो।’

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi