Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित देश-विदेश से बधाई

Advertiesment
हमें फॉलो करें सचिन तेंडुलकर
नई दिल्ली , बुधवार, 24 फ़रवरी 2010 (21:40 IST)
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित दुनियाभर से भारत के मास्टर बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर को एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोहरा शतक जमाने वाले दुनिया का पहला खिलाड़ी बनने पर बधाई देते हुए कहा इस महान बल्लेबाज ने खेलों के माउंट एवरेस्ट पर फतह हासिल कर ली।

राष्ट्रपति पाटिल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि सचिन तेंडुलकर ने क्रिकेट का इतिहास लिखते हुए एक बार फिर इस खेल के मांउट एवरेस्ट पर फतह कर ली है। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को ग्वालियर में सचिन तेंडुलकर का दोहरा शतक एक लक्ष्य है जो आगे आने वाले बल्लेबाजों के लिये चुनौती होगा।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस रिकॉर्ड को 'शानदार उपलब्धि' बताते हुए कहा कि सचिन ने अपनी इस उपलब्धि को सभी भारयीयों का गौरवान्वित किया। सिंह ने सचिन के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

तेंडुलकर को क्रिकेट का ककहरा पढ़ाने वाले उनके गुरू रमाकांत आचरेकर ने अपने प्रिय शिष्य के एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोहरा शतक जमाकर इतिहास रचने पर खुशी व्यक्त करते हुए उनको भविष्य में लगातार यूँ ही बुलदियाँ छूने का आशीर्वाद दिया।

हुड्डा ने भी दी बधाई : हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने 36 वर्षीय सचिन को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह महान बल्लेबाज नित नई ऊँचाई छूकर भारतीय टीम में आत्मविश्वास भर रहा है। यह अगले साल होने वाले विश्व कप के लिए अच्छे संकेत हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi