Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विश्वकप फाइनल में धोनी की सर्वश्रेष्ठ पारी

Advertiesment
हमें फॉलो करें क्रिकेट विश्वकप
मुंबई , मंगलवार, 26 अप्रैल 2011 (22:44 IST)
क्रिकेट विश्वकप में 'मैन ऑफ द सिरीज' पुरस्कार हासिल करने वाले युवराज सिंह ने महेंद्रसिंह धोनी की फाइनल मुकाबले में खेली गई 91 रन की नाबाद पारी को भारतीय कप्तान की सर्वश्रेष्ठ पारी करार दिया।

युवराज ने भारतीय कप्तान की मौजूदगी में धोनी की पारी के बारे में कहा, ‘यह सपना साकार होने जैसा था। जैसा की धोनी ने पहले भी कहा है कि मैं नहीं जानता था कि क्या करूं। मैं धोनी पर कूदना चाहता था और कूदते ही रहना चाहता था। उन्होंने अपनी जिदंगी की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली।'

धोनी भारत को विश्वकप खिताबी जीत दिलाने वाले कपिल देव के बाद दूसरे कप्तान हैं। उन्होंने गौतम गंभीर (97) के साथ चौथे विकेट के लिए 109 रन और युवराज (नाबाद 21) के साथ पांचवें विकेट के लिये नाबाद 46 रन की पारी खेली।

युवराज ने नौ मैचों में 90 से अधिक औसत से 362 रन जोड़े थे और 15 विकेट भी हासिल किए थे। उन्होंने कहा ‘यह मेरे करियर के लिए विशेष था। 28 साल बाद विश्वकप जीतना बहुत ही विशेष था। इस अहसास को बयां नहीं किया जा सकता।’ (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi