वीरेंद्र सहवाग का आक्रामक अंदाज (वीडियो)
हाल ही में वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक और व्यक्तिगत स्कोर का विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने टेस्ट क्रिकेट में भी झंडे गाड़ रखे हैं। टेस्ट क्रिकेट में सहवाग के अलावा किसी भी भारतीय बल्लेबाज ने तिहरा शतक नहीं बनाया है, लेकिन सहवाग यह कारनामा दो बार कर चुके हैं।
एक बार वे पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में तिहरा शतक (309) जमा चुके हैं और एक बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चेन्नई में 319 रन की पारी खेल चुके है, जो उनका उच्चतम स्कोर है।सहवाग ने 319 रनों की पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 105 रहा। सहवाग ने 304 गेंदों का सामना किया और 42 चौके और पांच छक्के लगाए।