Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सचिन के वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी

Advertiesment
हमें फॉलो करें सचिन तेंडुलकर
ग्वालियर। , बुधवार, 24 फ़रवरी 2010 (21:45 IST)
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलकर नाबाद 200 रन बनाए। सचिन ने यह कारनामा दूसरे वनडे मैच में किया।

सचिन का 200 रन का स्कोर अब तक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। इससे पहले सचिन ने 1999 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में नाबाद 186 रन की पारी खेली थी।

तेंडुलकर ने अपनी यादगार पारी के दौरान दिनेश कार्तिक के साथ दूसरे विकेट के लिए 194 रन की साझेदारी की जिन्होंने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 85 गेंद खेली तथा चार चौके और तीन छक्के लगाए।

इन दोनों की साझेदारी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की तरफ से नया रिकॉर्ड है। इससे पहले तेंडुलकर और राहुल द्रविड़ ने 2000 में नागपुर में 181 रन की साझेदारी की थी।

तेंडुलकर ने पठान और कप्तान धोनी के साथ भी बड़ी साझेदारियाँ करके दक्षिण अफ्रीकी आक्रमण की धज्जियाँ उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

उन्होंने पठान के साथ तीसरे विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी की। पठान के रीलोफ वान डर मर्व की गेंद पर आउट होने से यह साझेदारी टूटी।

पठान ने अपने चिर परिचित अंदाज में तूफानी पारी खेली और विशेषकर वायने पार्नेल की खबर ली तथा उनके एक ओवर में दो छक्के और एक चौका लगाया।

तेज गेंदबाज डेल स्टेन की भी नहीं चली और उनके प्रत्येक स्पैल में खूब रन बने। पारी में 37वें ओवर में पठान और तेंडुलकर ने मिलकर चार बार उनकी गेंद सीमा रेखा पार भेजी।

इसके बाद धोनी भी गेंदबाजों का कचूमर निकालने में पीछे नहीं रहे और उन्होंने तेंडुलकर के साथ 101 रन की अटूट साझेदारी की। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi