Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सचिन तेंडुलकर एक पायदान गिरे

मोहम्मद यूसुफ की जबर्दस्त छलाँग

Advertiesment
हमें फॉलो करें सचिन तेंडुलकर एक पायदान गिरे
दुबई (वार्ता) , बुधवार, 31 अक्टूबर 2007 (16:31 IST)
भारत के सचिन तेंडुलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की आज यहाँ जारी ताजा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीयरैंकिंग में बल्लेबाजों में एक पायदान गिर कर 10वें नंबर पर आ गए। दूसरी ओर पाकिस्तान के मोहम्मद यूसुफ ने धमाकेदार अंदाज में चोटी के 10 खिलाड़ियों में कदम रखा।

सचिन चोटी के 10 बल्लेबाजों में अकेले भारतीय हैं। धुआँधार बल्लेबाज युवराजसिंह को 17वाँ और कप्तान महेन्द्रसिंह धोनी को 18वाँ स्थान हासिल है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सिरीज के 'मैन ऑफ द सिरीज' यूसुफ 10 पायदानों की छलाँग लगाकर आठवें नंबर पर पहुँच गए। वह खुद से सिर्फ एक अंक आगे वेस्टइंडीज के रामनरेश सरवन को भारत के खिलाफ आगामी सिरीज में प्रदर्शन बढ़िया रहने पर आसानी से पीछे छोड़ सकते हैं।

बल्लेबाजों में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग शीर्ष पर कायम हैं और दूसरा और तीसरा स्थान भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को ही हासिल है। चोटी के 10 गेंदबाजों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

दक्षिण अफ्रीका के शान पोलाक गेंदबाजों और ऑलराउंडरों में चोटी पर बने हुए हैं। शीर्ष 10 गेंदबाजों या चोटी के पाँच ऑलराउंडरों में भारत का कोई खिलाडी शामिल नहीं है।

चोटी के 10 बल्लेबाज : रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया 788 अंक, एंड्रयू साइमंड्स ऑस्ट्रेलिया 765, मैथ्यू हैडन ऑस्ट्रेलिया 755, ग्रीम स्मिथ दक्षिण अफ्रीका 749, केविन पीटरसन इंग्लैंड 748, माइक हसी ऑस्ट्रेलिया 740, रामनरेश सरवन वेस्टइंडीज 724, मोहम्मद यूसुफ पाकिस्तान 723, क्रिस गेल वेस्टइंडीज 720 और सचिन तेंडुलकर भारत 715 अंक।

चोटी के 10 गेंदबाज : शान पोलाक दक्षिण अफ्रीका 855 अंक, शेन बांड न्यूजीलैंड 790, नाथन ब्रैकेन ऑस्ट्रेलिया 757, चामिंडा वास श्रीलंका 717, मुथैया मुरलीधरन श्रीलंका 712, डैनियल िटोरी न्यूजीलैंड 697, मखाया एंतिनी दक्षिण अफ्रीका 691, ब्रैड हॉग ऑस्ट्रेलिया 674, ब्रेट ली ऑस्ट्रेलिया 670 और फरवीज माहरूफ श्रीलंका 664।

चोटी के पाँच ऑलराउंडर : शान पोलाक दक्षिण अफ्रीका 475 अंक, क्रिस गेल वेस्टइंडीज 366, सनथ जयसूर्या श्रीलंका 363, एंड्रयू फ्लिंटॉफ इंग्लैंड 354 और जैक्स कैलिस दक्षिण अफ्रीका 346 अंक।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi