Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हां शोएब से डरते थे सचिन: अफरीदी

Advertiesment
हमें फॉलो करें शाहिद अफरीदी
कराची , शनिवार, 1 अक्टूबर 2011 (21:29 IST)
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने शनिवार को टीम के पूर्व साथी शोएब अख्तर के उस दावे का समर्थन किया कि सचिन तेंडुलकर उसकी गेंद की तेज रफ्तार से असहज हो गए थे। अफरीदी ने कहा कि एक बार उन्होंने भी देखा कि यह भारतीय बल्लेबाज अख्तर की गेंद के आगे ‘कांप’ रहा था।

उन्होंने कहा कि तेंडुलकर अख्तर के खिलाफ असहज थे जिसका इस तेज गेंदबाज ने अपनी आत्मकथा ‘कांट्रोवर्शियली योर्स’ में दावा किया है।

अफरीदी ने पत्रकारों को यह नहीं बताया कि वह किस मैच की बात कर रहे थे, उन्होंने कहा कि तेंडुलकर शोएब से डरा हुआ था। मैंने खुद देखा था। मैं स्क्वॉयर लेग पर क्षेत्ररक्षण कर रहा था और देखा कि जब शोएब गेंदबाजी के लिए आया तो उसकी टांगे कांप रही थी। उन्होंने कहा कि तेंडुलकर विश्व कप मैच के दौरान पाकिस्तान के युवा स्पिनर सईद अजमल के सामने भी असहज लग रहे थे।

अफरीदी ने कहा कि विश्व कप के दौरान वह सईद अजमल की गेंद से डरा हुआ था। यह कोई बड़ी बात नहीं है, खिलाड़ी कई बार दबाव महसूस करते हैं और यह मुश्किल हो जाता है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi