Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नहीं बिकेंगे 'कंडोम में बने असली कंडोम'

हमें फॉलो करें नहीं बिकेंगे 'कंडोम में बने असली कंडोम'
, शुक्रवार, 18 मार्च 2011 (17:44 IST)
FILE
फ्रांस में कंडोम नाम का एक शहर है। इस नाम को एक कंडोम कंपनी भुनाना चाहती है। वह 'कंडोम में बने कंडोम' लिखकर अपना सामान बेचना चाहती है। स्थानीय निवासी इससे नाराज हैं। ओर अब अदालत ने भी कंपनी के इरादे के पानी फेर दिया।

बोरदू की अदालत ने 'कंडोम में बने असली कंडोम' ब्रांड की बिक्री पर रोक लगा दी है। कंपनी को झिड़की पिलाती हुए जज ने कहा, 'कंडोम शहर की छवि और ख्याति को जाने बिना सिर्फ व्यावसायिक फायदे के लिए इसका इस्तेमाल करना स्पष्ट रुप से अवैध है।'

फ्रांसीसी राजा किंग लुई XIV के वंशज अब तक 'कंडोम में बने असली कंडोम' नाम से अपने कंडोम बेच रहे थे। 2009 से यह कंडोम लगातार अमेरिका में बेचे जा रहे थे। कंपनी अपने कंडोम कंडोम शहर और फ्रांस में नहीं बेचती है। कंपनी मलेशिया में कंडोम बनाती है। लेकिन बिक्री 'कंडोम में बने असली कंडोम' के नाम से करती है।

शहर के निवासियों को काफी दिनों तक कंपनी की हरकतों के बारे में पता ही नहीं था। कंडोम शहर के मेयर बेनार्ड गालाडो को मीडिया रिपोर्टों के जरिए यह पता चला। कंडोम शहर पर्यटन के लिए काफी मशहूर है। स्थानीय लोगों को लगा कि कहीं कंपनी वहाँ कंडोम नाम से एक बूटिक न खोल दे। इसी आशंका के चलते अदालत का दरवाजा खटखटाया गया। अदालत से राहत भी मिली और सच्चाई भी सामने आ गई।

- एएफपी/ओ सिंह

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi