Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दाढ़ी रखने के फायदे

Advertiesment
Advantages beard
मर्दाना लुक में दाढ़ी के योगदान को कौन नहीं मानता। शेविंग करने में आपका समय और खर्च तो लगता ही है, यहां देखिए दाढ़ी रखना आपकी सेहत के लिए भी कितना फायदेमंद होता है...
अल्ट्रावायलेट किरणों से रक्षा
चेहरे पर भरी पूरी दाढ़ी हो तो सूरज से आने वाली 95 फीसदी तक अल्ट्रावायलेट किरणें रुक जाती हैं। ये यूवी किरणें त्वचा का कैंसर पैदा करने का कारण भी मानी जाती हैं। इस तरह दाढ़ी करती है त्वचा की दोहरी रक्षा।
 
अस्थमा और एलर्जी में राहत
जिन लोगों को मौसम के बदलने पर और धूल या किसी खास पौधे के परागकणों से एलर्जी होती है, उन्हें भी दाढ़ी कुछ आराम पहुंचा सकती है। दाढ़ी के बाल एक प्राकृतिक फिल्टर का काम करते हैं और नाक के बालों की तरह कई एलर्जी पैदा करने वाले तत्वों को नाक के भीतर जाने से रोकते हैं।
 
सदा रखे जवान!
चेहरे पर बढ़ती उम्र का सबूत देती हैं झुर्रियां। दाढ़ी के कारण जब चेहरे पर सूरज की किरणें कम पड़ती हैं तो झुर्रियां भी कम आती हैं। दाढ़ी की ये कितनी मजेदार बात है कि इसे रखने से आप ज्यादा परिपक्व दिखते हैं, लेकिन ज्यादा दिनों तक जवान भी लगते हैं।
 
दाग रहित त्वचा
त्वचा पर ब्लैक हेड्स और कई अन्य परेशानियां होने में भी शेविंग के कारण होने वाली इनग्रोथ, रेजर की चोटों का हाथ होता है। दाढ़ी रखने से त्वचा भी ठीक रहेगी और रोजमर्रा की चोट और खरोंचों से भी छुटकारा मिलेगा।
 
रक्षा कवच
गर्मियों में कड़कती धूप से तो जाड़ों में गर्मी देने के काम आती है दाढ़ी। चेहरे पर तो और कोई ऊनी चीज पहनी नहीं जाती। ऐसे में दाढ़ी आपकी त्वचा की हर मौसम में रक्षा करती है।
 
संक्रमण से बचाने वाली
बैक्टीरिया कई तरह के संक्रमण देते हैं। बालों को काटने से कई बार इनग्रोथ होती है और कई बार बाल की जड़ों में भी बैक्टीरिया अपना घर बना लेते हैं। यह त्वचा पर काले धब्बों के रूप में दिखता है। वहां बाल उगे होंगे तो ऐसे बैक्टीरिया बेघर हो जाएंगे।
 
प्राकृतिक नमी
त्वचा के सूखेपन का भी यह बढ़िया जवाब है। हवा और ठंडक से चेहरे की त्वचा को बचाने वाली दाढ़ी उसे सूखने नहीं देती। और क्रीम का खर्च भी बचेगा।
 
वक्त बचेगा
सन 1972 में अमेरिका की बॉस्टन यूनिवर्सिटी के त्वचाविज्ञानी डॉक्टर हर्बर्ट मेस्कॉन ने बताया था कि एक औसत व्यक्ति अपने जीवनकाल में करीब 3,350 घंटे शेविंग करने में खर्च करता है। इसका मतलब हुआ कि आपने जीवन के 139 दिन यानि पांच महीने का समय जो आप किसी और जरूरी काम में लगा सकते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi