Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सामान उठाकर पीछे पीछे चलता है संदूक

Advertiesment
हमें फॉलो करें Box

DW

, गुरुवार, 2 फ़रवरी 2017 (13:02 IST)
यह संदूक नहीं एक रोबोट है. इसका नाम है गीटा. यह सामान लाने ले जाने वाला रोबोट है और इसे पकड़ना नहीं पड़ता। इसे उठाना नहीं पड़ता यह आपके पीछे पीछे चलता है। इसमें 18 किलो वजन डाला जा सकता है।
इतालवी कंपनी की बोस्टन स्थित फास्ट फॉरवर्ड आर एंड डी लैब ने यह रोबोट बनाया है। नीले रंग का यह गेंद जैसा सा रोबोट 35 किलोमीटर प्रतिघंटा की अधिकतम रफ्तार से चल सकता है। यह 26 इंच चौड़ा है और पीछे पीछे चलता है। इसमें साइकल जैसे टायर लगे हैं और मोड़ भी बहुत आराम से काट सकते हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महिला के कान के छेद में फँस गया सांप