Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हॉलीवुड और बॉलीवुड ही नहीं और भी वुड हैं

Advertiesment
hollywood
बॉलीवुड के नाम से मशहूर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने अपना नाम हॉलीवुड की तर्ज पर रखा। अब हॉलीवुड और बॉलीवुड की नकल करते हुए क्षेत्रीय फिल्म उद्योगों ने भी अपने ऐसे नाम रख लिए हैं। जानिए हॉलीवुड से मिलते जुलते ऐसे ही नाम।
 
 
पॉलीवुड
भारत और पाकिस्तान के पंजाबी फिल्म उद्योग को पॉलीवुड कहा जाता है।
 
टॉलीवुड
1932 के लगभग बंगाल की फिल्म इंडस्ट्री ने अपना नाम टॉलीवुड रख लिया। आज आंध्रप्रदेश और तेलंगाना की फिल्म इंडस्ट्री भी इसी नाम से मशहूर है।
 
कॉलीवुड
चेन्नई और आसपास के इलाकों में फैला तमिल फिल्म उद्योग कॉलीवुड कहा जाता है।
 
मॉलीवुड
केरल की मलयालम भाषी फिल्मी दुनिया ने अपना नाम मॉलीवुड रख लिया। अभिनेत्री तापसी पन्नू मलयालम भाषी फिल्मों में काफी सक्रिय रही हैं।
 
सैंडलवुड
कन्नड़ भाषा की फिल्में बनाता कर्नाटक का फिल्मी उद्योग सैंडलवुड हो गया। अभिनेता प्रकाश राज कन्नड़ फिल्म उद्योग का जाना-माना नाम हैं।
 
जॉलीवुड
गुवाहाटी में फैला असमिया फिल्में बनाना वाला यह उद्योग स्वयं को जॉलीवुड कहता है। अभिनेत्री सीमा विस्वास जॉलीवुड का बड़ा नाम हैं।

रिपोर्ट अपूर्वा अग्रवाल
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अनुच्छेद 370 के बाद क्या हो सकता है मोदी सरकार का अगला कदम?




Akshaya Tritiya
Akshaya Tritiya