Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल दहला देने वाला वीडियो, बच्चा जब सड़क पर आया

Advertiesment
China
आप उसे देखते हुए कांप जाते हैं कि अब किसी गाड़ी के नीचे आया, तब किसी कार ने कुचला। कोई रुकता नहीं है। अगल बगल से बड़ी बड़ी गाड़ियां गुजर रही हैं।
यह वीडियो देखकर आपका दिल दहल सकता है। छोटा सा बच्चा अपनी खिलौना साइकल पर बेहद भीड़भाड़ वाली सड़क पर तेज ट्रैफिक के बीच उलटी दिशा में चला जा रहा है। अपनी छोटी सी साइकल को वह पैरों से धकेल रहा है। और आप उसे देखते हुए कांप जाते हैं। कि अब किसी गाड़ी के नीचे आया, तब किसी कार ने कुचला। कोई रुकता नहीं है। अगल बगल से बड़ी बड़ी गाड़ियां गुजर रही हैं और मासूम इस बात से अनजान बढ़ा चला जा रहा है कि मौत उसके कितनी नजदीक है। देखिए...
 
 
वीडियो में बाद में आया ट्रैफिक पुलिसकर्मी हीरो बन गया है।। उसने बीच ट्रैफिक बच्चे को सड़क से उठाया और उसकी मां तक पहुंचा। यह घटना चीन की है, जहां हर साल दस हजार बच्चे सड़क हादसों में मारे जाते हैं।
 
दैनिक अखबार चाइना डेली ने इस बारे में एक लेख छापा है जिसमें लिखा है, "सड़क हादसों से बचाव के तरीके अपनाने के लिए और ज्यादा किए जाने की जरूरत है। खासकर बच्चों को लेकर तो इसकी बहुत ज्यादा जरूरत है।" चीन में डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि बर्नहार्ड श्वार्टलांडर ने यह लेख लिखा है।
 
रिपोर्ट: विवेक कुमार

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पक्षियों के लिये चीन बना रहा है हवाईअड्डा