suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या खाना हराम है

Advertiesment
Exclusion food
हर धर्म में कुछ न कुछ खाने पर पाबंदी है। इनका कोई वैज्ञानिक आधार अब तक नहीं मिला है क्योंकि एक चीज जो एक धर्म के लोग नहीं खाते हैं, दूसरे धर्म के लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाती। देखिए, किस धर्म में क्या हराम है।
गाय : हिंदू धर्म में गाय का मांस खाने को बुरा माना जाता है।
 
सूअर : इस्लाम में सूअर का मांस खाने को हराम कहा गया है।
 
चमगादड़ : कुछ यहूदी तबकों में चमगादड़ खाने पर सख्त पाबंदी है।
 
भालू : यहूदी धर्म के लोग भालू का मांस खाना अच्छा नहीं मानते।
 
बिल्ली : इस्लाम और यहूदी धर्म के कारण पश्चिमी जगत के बड़े हिस्सों में बिल्ली का मांस नहीं खाया जाता।
 
दूध : वेगन लोग दूध और उससे बनी चीजें नहीं खाते।
 
अंडा : जैन धर्म के लोग अंडा खाने से परहेज करते हैं। वेगन भी अंडा नहीं खाते।
 
मछली : सोमाली लोगों में मछली खाने को बहुत बुरा माना जाता है।
 
रिपोर्ट: विवेक कुमार 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लोग मजाक करते रहे, वो उड़ान भरता गया