Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

एक चूहा पकड़ो और 20 हजार इनाम पाओ

हमें फॉलो करें एक चूहा पकड़ो और 20 हजार इनाम पाओ
, शनिवार, 22 अक्टूबर 2016 (14:42 IST)
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में सरकार चूहों से इतना परेशान आ चुकी है कि एक चूहा पकड़ने पर 20 हजार इंडोनेशियाई रुपियाह देगी। भारतीय मुद्रा में देखें तो एक चूहा पकड़ने पर 100 रुपये मिलेंगे।
 
इस इनाम की घोषणा जकार्ता के डिप्टी गवर्नर दजारोत सैफुल ने की है। इसका मकसद चूहों से फैलने वाली बीमारियों पर रोक लगाना है। कोमपास अखबार ने सैफुल से हवाले से कहा, "बस चूहे पकड़ो, उनकी गितनी करो और हम आपको पैसे देंगे।" जकार्ता के सघन आबादी वाले इलाकों में चूहे बड़ी समस्या बन रहे हैं और उनसे कई तरह की बीमारियां हो रही हैं।
 
हालांकि कुछ लोग चूहों को पकड़ने की इस मुहिम से नाराज भी हैं। एक व्यक्ति ने ट्विटर पर लिखा, "मिस्टर गवर्नर, मेहरबानी करके इस योजना पर अमल मत करिए। इनाम पाने के लिए लोग चूहे पालने लग जाएंगे, जैसा कि हनोई में हुआ था।" वियतनाम में जब फ्रांसीसी राज था तो अधिकारियों ने चूहों को पकड़ने के लिए इसी तरह इनाम देने की योजना शुरू की थी। लेकिन बाद में लोगों ने वहां चूहे पालने शुरू कर दिए थे।
 
लेकिन अधिकारियों का कहना है कि चूहों को खत्म करने की मुहिम से एक करोड़ की आबादी वाले शहर को साफ सुथरा रखने में मदद मिलेगी। सैफुल कहते हैं, "यहां वहां चूहे घूमते रहते हैं, मोटे मोटे चूहे।" उन्होंने कहा कि हाल में एक मोटे से चूहे से उनका पाला पड़ा और इसी के बाद उन्होंने इनाम वाली योजना के बारे में सोचा।
 
डिप्टी गवर्नर ने ये नहीं बताया है कि लोगों को चूहे किस तरह पकड़ने चाहिए या फिर पकड़े हुए चूहे जिंदा हो या मुर्दा। लेकिन उन्होंने लोगों से हथियारों का इस्तेमाल न करने को कहा है। जकार्ता पोस्ट अखबार की वेबसाइट पर उनके हवाले कहा गया है, "संभव हो तो बंदूक का इस्तेमाल न करें क्योंकि अगर आपका निशाना चूक गया तो गोली किसी और को लग सकती है।"
 
अखबार का कहना है कि पकड़े हुए चूहे स्थानीय अधिकारियों को सौंपे जाएंगे जिन्हें बाद में जकार्ता में स्वच्छता के लिए जिम्मेदार एजेंसी ठिकाने लगा देगी। हालांकि हनोई के अनुभव को देखते हुए ये योजना कितनी कारगर होगी, अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।
 
एके/एमजे (एएफपी, रॉयटर्स)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जानिए...दुनिया का सबसे बड़ा साइबर अपराधी है चीन